एक्सप्लोरर

Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, पीएम मोदी बिहार के चंपारण से कर सकते हैं चुनावी अभियान की शुरुआत

Election News: सूत्रों के मुताबिक, सभी प्रमुख रैलियां 15 जनवरी के बाद होने की उम्मीद है. पीएम मोदी राज्य के बेगुसराय, बेतिया और औरंगाबाद में तीन रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कमर कस चुकी है. पार्टी अलग-अलग राज्यों को लेकर रणनीति बना रही है. इस बीच खबर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बेतिया शहर के रमन मैदान में एक रैली को संबोधित करके बिहार के चंपारण से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी की ओर से पूरे बिहार में सड़कों और पुलों सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने की भी उम्मीद है. भाजपा ने बिहार में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए व्यापक योजनाएं बनाई हैं. पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करना है.

पीएम के अलावा और भी बड़े नेता करेंगे रैली

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी और फरवरी के दौरान बिहार में कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं. सभी प्रमुख रैलियां 15 जनवरी के बाद होने की उम्मीद है, जब चुनाव प्रचार प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे. पीएम मोदी राज्य के बेगुसराय, बेतिया और औरंगाबाद में तीन रैलियों को संबोधित कर सकते हैं.

जेपी नड्डा सीमांचल एरिया में करेंगे फोकस

इसी तरह, अमित शाह के जनवरी और फरवरी के दौरान सीतामढी, मधेपुरा और नालंदा में सभाओं को संबोधित करने की उम्मीद है. जेपी नड्डा कई जगहों पर रैलियां कर सकते हैं, खासकर बिहार के सीमांचल और पूर्वी इलाकों में उनका फोकस रहेगा. बता दें कि इस बार बिहार में जनीतिक परिदृश्य 2019 के चुनाव से अलग है. तब बीजेपी जेडीयू के साथ राज्य में सत्ता में थी. इस बार वह विपक्ष में है, जबकि जेडीयू महागठबंधन सरकार का हिस्सा है.

नीतीश कुमार विपक्ष को कर रहे एकजुट

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी नेताओं को सफलतापूर्वक एकजुट किया है, जो भाजपा के साथ पिछले गठबंधन में बदलाव का प्रतीक है. बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर लड़ाई तय है, जहां पिछले चुनाव में एनडीए को 39 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती थी.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir: कौन हैं 96 साल की कार सेवक शालिनी, जिन्हें मिला राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, बाबरी विध्वंस के वक्त छू कर निकली थी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget