एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'पुलिस अधिकारियों ने रात भर बमबारी की...', पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार ने लगाए बड़े आरोप

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल की घाटल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिरण चटर्जी ने आरोप लगाया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस अधिकारियों ने रात भर बमबारी की है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान जारी है. इसी बीच पश्चिम बंगाल की घाटल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हिरण्मय चट्टोपाध्याय उर्फ ​​हिरण चटर्जी ने बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

अभिनेता से नेता बने हिरण्मय चट्टोपाध्याय उर्फ ​​हिरण चटर्जी पश्चिम बंगाल की घाटल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं. जहां उनका सीधा मुकाबला टीएमसी सांसद दीपक अधिकारी से है. 

'टीएमसी, पुलिस और सेंट्रल फाॅर्स मिलकर हारने की कर रहे हैं कोशिश'

वोटिंग के दौरान घाटल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण चटर्जी ने कहा, 'हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस अधिकारियों ने रात भर बमबारी की है. वे किसी भी पोलिंग एजेंट को (मतदान केंद्र पर) बैठने नहीं दे रहे हैं. पुलिस टीएमसी के साथ काम करती है. पुलिस, केंद्रीय बल और टीएमसी मुझे हराने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है.'

 

तीन दिन पहले हुई थी छापेमारी 

22 मई को पुलिस ने अभिनेता से नेता बने हिरण्मय चट्टोपाध्याय उर्फ ​​हिरण चटर्जी के सचिव के आवास पर छापा मारा था. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने कहा था, 'सुबह 3 बजे घाटल पुलिस मेरे  पीए के घर पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान प्रभारी अधिकारी भी आ गए हैं. उनका कहना हैं कि वो पाकिस्तानी आतंकवादी को पकड़ने को आएं हैं. वो निर्दोष जनता को परेशान कर रहे हैं.'  

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस पुलिस घाटल के सांसद देव के पीए के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जो गुजरात में सोने की तस्करी के मामले में शामिल है. 

यह भी पढ़ें: Bangladesh MP Murder: हनी ट्रैप में फंसे बांग्लादेशी सांसद ‘अनार’ के कसाई ने किए टुकड़े, थैलियों में भर शव को लगाया ठिकाने; CID ने खोला पूरा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget