एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मंगलसूत्र छीनने वाला प्रधानमंत्री न पैदा हुआ है और न होगा, मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर वार

Kharge Attacks PM Modi: चुनाव प्रचार के बीच हैदराबाद पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं.

Mallikarjun Kharge In Hyderabad: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैदराबाद पहुंचे. इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए खरगे ने दावा किया कि तेलंगाना में पांच में से चार गारंटियों को उनकी सरकार पूरा कर चुकी है. हम वो वादे करते हैं, जो हम पूरा कर सकते हैं. कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में हमने काम कर के दिखाया. चुनाव को लंबा खीचने में कोई फायदा नहीं है, इससे सिर्फ काम ठप्प हुए हैं और चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी भी परेशान हो रहे हैं. 

पीएम पर निशाना साधते हुए खरगे बोले, तीन चरणों के मतदान के बाद मोदी और शाह में घबराए हुए हैं. डरने वाले लोग ऐसी बात करते हैं. कभी मुगल, कभी बीफ, कभी मुस्लिम लीग तो कभी मंगलसूत्र की बात करते हैं. मोदी को M से शुरू होने वाले शब्द पसंद है. देश के प्रधानमंत्री टेंपो में पैसे की बात करते हैं. अगर पैसा जा रहा है तो CBI IT ED कहां हैं? क्या आप सो रहे हैं. बचपने जैसी बात करना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता. पीएम लोगों को बहकाने का काम करते हैं. मैं पीएम से पूछता हूं आपने तेलंगाना की कितनी मदद की. 

50 प्रतिशत बढ़ाएंगे आरक्षण 

लोकसभा चुनाव को लेकर खरगे बोले- इस चुनाव में मेरी गठबंधन की सरकार आने वाली है. मोदी ये अफवाह फैला रहे हैं कि हम जनता का सोना छीन लेंगे और उनके पैसे छीन लेंगे. मंगलसूत्र छीननेवाला प्रधानमंत्री न पैदा हुआ है और न होगा. BJP जातीय जनगणना के नाम पर समाज तो बांटने का काम कर रही है. IAS IFS के चयन में SC ST OBC वाला नहीं है. कोई भी सेक्रेटरी SC ST OBC का नहीं है. खरगे ने इस बात का दावा किया कि हम आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत बढ़ाएंगे. 

मोदी झूठों के सरदार हैं- खरगे

दिल्ली और हैदराबाद को राजधानी बनाने का प्रपोजल बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर ने रखा था. BJP वाले इन्वेस्टर्स को गुजरात आने के लिए डराते हैं. हमारा पंजा कमल के जैसा शाम तक नहीं मुरझाता. पीएम मोदी को झूठा ठहराते हुए खरगे बोले, प्रधानमंत्री झूट बोलते हैं. मोदी झूठों के सरदार हैं. 

सैम पित्रोदा का इस्तीफा किया स्वीकार

सैम पित्रोदा के चीनी अफ्रिकी वाले बयान को लेकर खरगे ने कहा, '' कि हमने पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार कर दिया है. मणिशंकर ने अपनी बात रखी है. भारत एक मजबूत देश है. इंदिरा गांधी ने पोखरण में परीक्षण किया. 

यह भी पढ़ें- Mani Shankar Aiyar Statement: सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर अय्यर बढ़ा सकते हैं कांग्रेस की मुश्किल, कहा- पाक के पास एटम बम, इज्जत दे भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget