एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: ECI ने कर्नाटक BJP के पोस्ट को तुरंत हटाने का दिया आदेश, X पर डाला था मुस्लिमों पर आपत्तिजनक वीडियो

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने "अपमानजनक" पोस्ट करने के लिए कर्नाटक बीजेपी प्रमुख के खिलाफ शिकायत के साथ आयोग से संपर्क किया था. आरोप था कि इस पोस्ट से लॉ एंड आर्डर में समस्याएं हो सकती हैं.

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स' को मुस्लिम आरक्षण विवाद पर बीजेपी की कर्नाटक इकाई की ओर से शेयर किए गए एनिमेटेड वीडियो को हटाने का निर्देश दिया था. बावजूद इसके बीजेपी कर्नाटक ने"आपत्तिजनक पोस्ट" को नही हटाया है. इसके बाद चुनाव आयोग ने अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स को उस पोस्ट को 'तत्काल प्रभाव' से हटाने का निर्देश दिया. इस मामले में चुनाव आयोग की तरफ से पहले ही एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बीजेपी कर्नाटक के "आपत्ति जनक पोस्ट" को न हटाने को गंभीरता से लिया है. इस मामले में चुनाव आयोग ने अब माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स को उस पोस्ट को 'तत्काल प्रभाव' से हटाने का निर्देश दिया
है. दरअसल, बीजेपी कर्नाटक द्वारा पोस्ट न हटाए जाने के बाद मंगलवार को यह निर्देश आया है. मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस मुद्दे पर शिकायत दर्ज करवायी गयी थी. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक की बीजेपी ईकाई ने बीते 4 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ' एक्स ' पर एक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया , जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आरक्षण विवाद को लेकर पार्टी पर निशाना साधते दिख रहे हैं. 17 सेकंड की क्लिप में "सावधान.. सावधान.. सावधान..!" कन्नड़ में है. हालांकि, इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने 5 मई को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि कर्नाटक बीजेपी "दंगा भड़काना चाहती है.

 

चुनाव आयोग की ओर से दर्ज की गई FIR

उधर. कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी कर्नाटक को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट हटाने के लिए कहा , लेकिन आदेश के बावजूद, इसे बीजेपी राज्य इकाई द्वारा नहीं हटाया गया. इस दौरान बेंगलुरु की हाई ग्राउंड्स पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 125 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है.

4 जून को होगी वोटों की गिनती

बता दें कि, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा है. जहां 14 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था , वहीं बाकी बची हुई 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है. जबकि, वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. वहीं, साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटें जीतकर राज्य में लगभग जीत हासिल कर ली है. उस दौरान कांग्रेस और जद-एस - जो राज्य सरकार में गठबंधन में थे -केवल एक-एक सीट ही जीत सके थे. 

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'बेगुनाहों के नाम हिस्ट्रीशीट में न लाएं', अमानतुल्लाह खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, कॉकरोच पार्टी के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
LIVE: प्रदर्शन-तनाव के बीच सरकार के नरम पड़े तेवर, CJP के प्रतिनिधियों से देर शाम हो सकती है बात
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा वार
‘स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल’, दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राजनाथ का विपक्ष पर हमला
धार में जुमे की नमाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने समाधान का भरोसा
धार में जुमे की नमाज के लिए SC ने भोजशाला के पास जगह देने को कहा, राज्य सरकार ने दिया ये जवाब
Jantar Mantar CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget