एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'बयानवीरों' को BJP का सख्त संदेश! संविधान बदलने की कही थी बात, छह बार के MP अनंत हेगड़े लिस्ट से साफ

Lok Sabha Elections 2024: अनंत कुमार हेगड़े की जगह पर बीजेपी ने इस बार विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को मौका दिया है. वह छह बार के विधायक, कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों की रविवार (24 मार्च, 2024) को आई पांचवीं सूची में भी अनंत कुमार हेगड़े का नाम नहीं था. बीजेपी ने ऐसा करते हुए न सिर्फ दक्षिण भारत के कर्नाटक से छह बार के सांसद का टिकट काटा बल्कि पार्टी नेताओं के बीच यह सख्त संदेश देने की कोशिश की कि बगैर सोचे-समझे गलतबयानी करने वालों के साथ दल इसी तरह से पेश आएगा. ऐसे नेता बीजेपी के लिए नहीं बल्कि निजी भविष्य (सियासी करियर के संदर्भ में) के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं.   

अनंत कुमार हेगड़े की जगह पर बीजेपी ने इस बार विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को मौका दिया है. वह छह बार के विधायक, कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि अनंत कुमार हेगड़े ने पिछले 28 साल में उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से छह बार जीत हासिल की, जिसमें चार बार उन्हें लगातार विजय हासिल हुई थी.

अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर छिड़ गया था सियासी संग्राम!

सबसे रोचक बात है कि इसी महीने की शुरुआत में अनंत कुमार हेगड़े के संविधान को लेकर दिए एक बयान के बाद सियासी संग्राम छिड़ गया था. उन्होंने तब दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने से जुड़ा बीजेपी का लक्ष्य संविधान बदलने की ओर है.

लिस्ट से पत्ता साफ कर BJP ने बयानवीरों को दिया यह पैगाम

आम चुनाव के लिए बीजेपी ने इस बार जिस तरह से प्रत्याशियों का चयन किया है, वह साफ तौर पर उस पैटर्न को दर्शाता है जिसमें विवादित, आपत्तिजनक, भड़काऊ और पार्टी के लिए मुश्किल खड़े करने वाले बयान देने वाले नेताओं को टिकट देने से कन्नी काट ली गई. अनंत हेगड़े से पहले बीजेपी पार्टी की फायरब्रांड नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का टिकट काटा था.  

लोकसभा चुनावः अब तक कितने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है बीजेपी?

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट में 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 111 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने इससे पहले चौथी लिस्ट में 15, तीसरी सूची में नौ, दूसरी लिस्ट में 72 और पहली लिस्ट में 195 नाम घोषित किए थे.

यह भी पढ़ें: अब भी कोई लगाए मोदी-मोदी के नारे तो मारने चाहिए थप्पड़- ऐसा क्यों बोले कर्नाटक के मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget