एक्सप्लोरर

लोकसभा उपचुनाव: श्रीनगर में दोपहर दो बजे तक 1.68, मलप्पुरम में 71.33 फीसदी हुआ मतदान

श्रीनगर: श्रीगनर लोकसभा क्षेत्र के 38 मतदान केंद्रों पर आज हो रहे पुनर्मतदान के दौरान दोपहर दो बजे तक सिर्फ 1.68 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस प्रतिष्ठित सीट पर रविवार को हुये चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने 38 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान के आदेश दिये थे. अधिकारियों ने आज यहां कहा कि दोपहर दो बजे तक सभी मतदान केंद्रों के कुल 34,169 मतदाताओं में से सिर्फ 576 मतदाताओं ने वोट डाला. अधिकारियों ने कहा कि अब तक खानसाहिब विधानसभा क्षेत्र में एक भी वोट नहीं पड़ा, बडगाम क्षेत्र में सिर्फ तीन मत पड़े और चरार-ए-शरीफ इलाके में 27 वोट पड़े. उन्होंने कहा कि इस दौरान बीरवाह क्षेत्र में 293 वोट पड़े और चाडूरा में 253 लोगों ने अपना वोट डाला. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था. अधिकारियों ने कहा कि बडगाम जिले के सोईबाग इलाके में पथराव की एक घटना को छोड़कर उन सभी इलाकों में आज शांति रही जहां वोट डाले जा रहे हैं. मलप्पुरम लोकसभा उपचुनाव मलप्पुरम में 71.33 प्रतिशत मतदान केरल की मलप्पुरम लोकसभा सीट के लिए कल हुए उपचुनाव में कुल 71.33 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मल्लपुरम में पिछले विधानसभा चुनाव में 74.95 प्रतिशत और पिछले लोकसभा चुनाव में 71.11 प्रतिशत मतदान हुआ था. कुल 13,12,693 मतदाताओं में से 9,36,315 लोगों ने वोट डाले जिनमें 4,93,433 महिलाएं थीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी. मुकाबला कांग्रेस नीत यूडीएफ के प्रत्याशी पी के कुन्हालीकुट्टी (आईयूएमएल), सत्तारूढ़ एलडीएफ की तरफ से माकपा के ए बी फैसल और भाजपा उम्मीदवार एन श्रीप्रकाश के बीच है. उपचुनाव में छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी किस्मत आजमाई है. मतगणना 17 अप्रैल को हुई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget