एक्सप्लोरर

'मैं उस घर में दीया जलाने चला, जहां सदियों से अंधेरा', कहकर पैर छूने आए चिराग को मोदी ने लगा लिया गले

NDA Meeting: 7 जून यानी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक हो रही है. इस बैठक में LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और उन्हें धन्यवाद दिया.

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एक बार से देश में एनडीए सरकार (NDA) बनने जा रही हैं. 7 जून यानी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक हो रही है. इसी बैठक में नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए. इस बैठक में एनडीए के तमाम घटक दल के सांसद शामिल हो रहे हैं. 

इसी बीच LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भी नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा,'मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा रहा है.' 

चिराग पासवान ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पिता रामविलास पासवान ने कहा था कि मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा रहा है. देश और करोड़ों देशवासियों को अंधेरे से बाहर निकालने की एकमात्र उम्मीद आप ही हैं. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.  इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के पैर भी छुए और उन्हें गले भी लगाया. 

 

LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने आगे कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जो प्रस्ताव आया है, मैं अपनी पार्टी LJP (रामविलास) की तरफ से NDA संसदीय दल के नेता पद पर नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन करता हूं.'

 

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ

बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी पार्टी JDU, भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देती है. यह बहुत खुशी की बात है कि 10 साल से ये पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं. इन्होंने पूरे देश की सेवा की है और उम्मीद है कि अगली बार सब पूरा कर देंगे. हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे. हमें लगता है कि अगली बार जब आएंगे तो कुछ सीट जो ये(विपक्ष) जीत गए हैं अगली बार सब हारेंगे."

 

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हम सभी को बधाई देते हैं, हमने शानदार बहुमत हासिल किया है. मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया. दिन-रात उन्होंने प्रचार किया. उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया. आंध्र प्रदेश में हमने 3 जनसभाएं और 1 बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget