एक्सप्लोरर

PM Modi Australia Visit Highlights: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना, ट्वीट कर प्रधानमंत्री अल्बनीज का किया धन्यवाद

PM Narendra Modi Australia Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का दौरा कर वापस भारत लौटने के लिए ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गए हैं.

Key Events
Live Updates PM Narendra Modi Australia Visit Meet Anthony Albanese Sidney Indian Diaspora PM Modi Australia Visit Highlights: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना, ट्वीट कर प्रधानमंत्री अल्बनीज का किया धन्यवाद
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा

Background

PM Modi Australia Visit Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया हैं. बुधवार (24 मई) को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों देशों ने समझौता ज्ञापनों पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध टी-20 मोड में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच पुल की तरह है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में पीएम मोदी ने अगले दशक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की.

द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा भी उठाया. प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे तत्वों को अपने विचारों और करतूतों से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने जो कदम उठाए हैं उनके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के ऐतिहासिक एडमिरल्टी हाउस में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहां, एंथोनी अल्बनीज ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किए.

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी के एरिना स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था. पीएम मोदी को सुनने के लिए 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे थे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पारस्परिक विश्वास और सम्मान को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरे संबंध की नींव बताया और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों को इसका श्रेय दिया.

16:26 PM (IST)  •  24 May 2023

तीन देशों का दौरा कर वापस आ रहे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीन देशों के सफल दौरे का समापन. पीएम नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए.

16:13 PM (IST)  •  24 May 2023

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए हुए रवाना

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. हम एक जीवंत भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती की दिशा में काम करते रहेंगे, जो वैश्विक भलाई के हित में भी है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget