एक्सप्लोरर

दिल्लीः NGT ने दी ऑड-ईवन को मंजूरी, महिलाओं, VVIP और टू व्हीलर्स को भी छूट नही

दिल्ली में सोमवार 13 नवंबर से पांच दिन के लिए ऑड-ईवन लागू होगा. एनजीटी ने कुछ शर्तों के साथ इसे मंजूरी दे दी है. एनजीटी ने 13 से 17 नवंबर तक लागू होने वाले ऑड-ईवन फॉर्मूले में सरकारी औऱ दो पहिया वाहनों के साथ-साथ महिला चालकों को छूट देने से मना किया है.

नई दिल्लीः   दिल्ली में सोमवार से पांच दिन तक ऑड-ईवन लागू करने को एनजीटी ने मंजूरी दे दी है. यानि दिल्ली में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होगा. खास बात ये है कि एनजीटी ने अपने निर्देश में अब महिला ड्राइवरों और दो-पहिया वाहनों को छूट के दायरे से बाहर कर दिया है. इस आदेश के बाद इमर्जेंसी वाहनों और सीएनजी वाहनों को छोड़कर सभी गाड़िया ऑड-ईवन नियम के दायरे में आएंगी.

अबतक दिल्ली सरकार के नियम के तहत दो-पहिया वाहन,  महिला ड्राइवर और वीवीआई गाड़ियों के ऑड-ईवन के दायरे से बाहर रखा गया था लेकिन अब एनजीटी ने शर्तों के साथ ऑड-ईवन को मंजूरी दी है. इस शर्तों के तहत इमजेंसी गाड़ियों को छोड़कर किसी वाहन को छूट नहीं दी गई है.

डीडीए वकील राजीव बंसल ने बताया कि ''ऑड-ईवन स्कीम ऑटोमैटिकली लागू होगी. PM 10 अगर 500 से ज्यादा हो और PM 2.5 300 से ज्यादा हो तो 48 घंटे के भीतर मॉनिटर करके ऑड-ईवन लागू करना होगा. इस बार महिला , बच्चे के सात महिला या कोई भी हो किसी पर कोई छूट लागू नहीं होगी. सबपर ये नियम लागू होगा. इमरजेंसी वाहनों को ही छूट है.''

एनजीटी ने इस सुनवाई में क्या निर्देश दिए?

  • इस ऑड-ईवेन में महिलाओं और दो पहिया वाहनों को  छूट नहीं दी जाएगी.
  • एनजीटी ने दिल्ली सरकार को कहा है कि  पानी का छिड़काव होता रहना चाहिए.
  • PM 10 अगरल 500 से ज्यादा हो और PM  2.5 300 से ज्यादा हो तो ऑड-ईवन लागू होना चाहिए.
  • एनजीटी ने दिल्ली सरकार को कहा है कि जब भी राजधानी में प्रदूषण बढ़े तो ऑड-ईवन लागू हो.
  • दिल्ली में ऑड-इवन को एनजीटी ने दी मंजूरी. सोमवार से दिल्ली में लागू होगा नियम.
  • अबतक सरकार ने कृत्रिम बारिश क्यों नहीं करवाई , कोई उपाय सरकार की ओर से नहीं किए गए.-NGT
  • एनजीटी में सुनवाई के दौरान जज बोले मैं खुद रात डेढ़ बजे तक जगा रहा.
  • एनजीटी ने लगाई दिल्ली सरकार को फटकार , पूछा- प्रदूषण घटने के बाद ऑड-इवन क्यों लेकर आ रही है सरकार.
  • दिल्ली सरकार ने एनजीटी को बताया है कि ऑड-इवन लागू करने के लिए 500  अतिरिक्त बसें चलवाई जाएंगी.
  • सरकार ने दलील दी है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ऑड-इवन लाया दा रहा है. सरकार दूसरे प्रदूषण रोकने पर काम कर रही है.
  • दिल्ली सरकार ने बताया है कि ऑड-इवन का ये फैसला एलजी से मुलाकात के बाद लिया गया है.
  • एनजीटी ने दिल्ली सरकार के ऑर्डर में आधार मांगा है. आखिर पांच दिन के ऑड-इवन के पीछे आधार क्या है?
  • एनजीटी ने ऑड-इवन को लेकर सुनवाई शुरु हो चुकी है. दिल्ली सरकार के वकील सवालों के जवाब दे रहे हैं.

फिर से आ रहा है दिल्ली में ऑड-इवन दिल्ली सरकार ने अगले सोमवार से शुक्रवार यानि पांच दिनों में शहर में ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया है. इस फॉर्मूले से सीएनजी वाहनों को बाहर रखा गया है. खास बात ये है कि छूट पाने वाली गाड़ियों के लिए दिल्ली के 22 आईजीएल स्टेशन्स पर स्टीकर मिलेंगे और साथ ही पिछले ऑड-ईवन वाले स्टीकर भी मान्य होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget