एक्सप्लोरर

डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर में सर्च ऑपरेशन खत्म, कल सुबह फिर शुरू होगी तलाशी

ABP न्यूज ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के अंदर से आपको राम रहीम के तिलिस्मी दुनिया का सच दिखाया था. बताया था कि कैसे डेरे के अंदर राम रहीम ने सुख सुविधाओं से लैस एक साम्राज्य खड़ा कर रखा है.

सिरसा: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के तीन बाद आज हरियाणा पुलिस ने सिरसा के डेरे में तलाशी अभियान शुरु कर दिया है. ये सर्च ऑपरेशन कोर्ट की तरफ से कमिश्नर बनाए गए रिटायर्ड जज के एस पवार की निगरानी में चल रहा है. हरियाणा पुलिस के पांच हज़ार जवानों के अलावा अर्धसैनिक बलों की चार कंपनियां और सेना की चार टुकड़ियां मिलकर 700 एकड़ में फैले डेरा में सर्च ऑपरेशन कर रही हैं.

LIVE UPDATES-

        • फॉरेंसिक टीम रीम रहीम की गुफा के अंदर पहुंच गयी है. डेरा की तलाशी में दो नाबालिग बच्चे मिले हैं. इन बच्चों को अस्पताल भेजा जा रहा है. दो युवक भी मिले हैं जिनके घर का पता पूछा जा रहा है. तलाशी में एक  वॉकी टॉकी भी मिला है.
        • डेरे में सील किए गए दो कमरों से आपत्तिजनक सामान मिला है.
        • पुलिस ने डेरे की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है. किसी भी परेशानी से निपटने के लिए ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर मौजूद हैं.
        • डेरे को दो कमरों को सील कर दिया गया है. इतना ही नहीं डेरे से बड़ी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि अंदर कई कंप्यूटर और हार्ड डिस्क मिली है, जिन्हें प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है.
    •  डेरा में तलाशी अभियान के लिए जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली भी घुसी. सर्च ऑपरेशन में दरवाजे और ताले तोड़ने वालों के साथ कई मैकेनिक को भी शामिल किया गया है.
    • डेरे में ताला तोड़ने के लिए हर टीम में लोहार भी मौजूद हैं. आम लोगों में से 60 से 70 इंडिपेंडेंट विटनेस भी मौजूद हैं. हर टीम के साथ 6 से 7 विटनेस मौजूद रहेंगे. 
    • सिरसा में डेरे के सर्च आपरेशन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. डेरे को 10 हिस्सों में बांट दिया गया है. इस दौरान तमाम विभागों के लोग हर टीम में रहेंगे.
 
  • इस बीच डेरा सच्चा सौदा की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है, ''जैसा कि आप सभी जानते है की, डेरा सच्चा सौदा में क़ानूनी प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत आज डेरा सच्चा सौदा कैंपस में छानबीन की जाएगी. डेरा सच्चा सौदा हमेशा क़ानून का पालन करता रहा है. आप सभी से अपील है कि आप इस प्रक्रिया में क़ानून का साथ दें और शांति बनाए रखें.''
  • पिछले 4 दिनों से डेरा के आस पास के इलाकों में सुबह-शाम कर्फ्यू में छूट दी जा रही थी, लेकिन आज डेरा के आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी.  डेरा में सर्च ऑपरेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी.

हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने दिया था तलाशी का आदेश

जेल में बंद बलात्कारी बाबा राम रहीम के तिलिस्मी डेरे में आज हरियाणा पुलिस पूरे दल बल के साथ घुस रही है. आज से सिरसा के इस डेरे के अंदर के सारे राज बाहर आने शुरू हो जाएंगें. 5 सितंबर को हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट ने डेरे में तलाशी अभियान शुरू करने का आदेश दिया था. जिसके बाद हरियाणा पुलिस को सर्च ऑपरेशन की रणनीति बनाने में तीन दिन लग गए.

700 एक़ड़ में फैला है सिरसा डेरा

रिटायर्ड जज के एस पवार को तलाशी अभियान के लिए कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त किया है, जिनकी निगरानी में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं. 700 एक़ड़ में फैले डेरा की तलाशी लेना अकेले हरियाणा पुलिस के बस की बात नहीं है. इसीलिए तलाशी अभियान में अर्धसैनिक बल और सेना के जवान भी लगाए गए हैं.

प्रशासन के मुताबिक, सिरसा में अर्धसैनिक बलों की 41 कंपनियां है. सेना के 4 कॉलम भी यहां तैनात हैं. साथ ही हरियाणा पुलिस के 5 हजार जवान भी तलाशी अभियान में भाग लेंगे. बम निरोध दस्ता भी सर्च ऑपरेशन करने वाली टीम के साथ मौजूद रहेगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
महादेव सट्टा ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से दुबई तक 1,700 करोड़ की संपत्ति अटैच
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल पर वेरिफाइड टैग, फिनफ्लुएंसर्स भी रडार पर
इन्वेस्टमेंट ऐप्स पर सख्ती के लिए SEBI का एक्शन! अब गूगल पर वेरिफाइड टैग, फिनफ्लुएंसर्स भी रडार पर
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाया खास प्लान, UDAN स्कीम के तहत बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलिपैड
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें
जहां पहुंच सकती है पाइप गैस, वहां नहीं मिलेगा सिलेंडर? सरकार के नए नियमों में क्या-क्या शामिल, जानें

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget