एक्सप्लोरर

कर्नाटक में लिंगायत संत की मठ में मौत, दो पेज का सुसाइड नोट मिला, उत्पीड़न का आरोप

Lingayat Seer Found Dead In Mutt: कंचुगल बंदे मठ के मठाधीश बसवलिंगा स्वामी आश्रम में मृत पाए गए हैं. उनके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

Lingayat Seer Suicide: कर्नाटक में एक लिंगायत संत (Lingayat Seer) की मौत का मामला सामने आया है. रामनगर में श्री कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत बसवलिंगा स्वामी (Basavlinga Swami) सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मठ में मृत पाए गए. इस बात की जानकारी कुदुर पुलिस ने दी है. पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है क्योंकि पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

पुलिस का कहना है कि बसवलिंगा स्वामी की पिछली कॉल रिकॉर्ड खंगाली गई. उन्होंने एक दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस नोट से ये भी पता चला है कि कुछ लोग उन्हें उनकी पोजिशन से हटाना चाहते थे. पुलिस के मुताबिक उनका शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

कंचुगल मठ के प्रमुख संत से बसवलिंगा स्वामी

महंत बसवलिंगा स्वामी कंचुगल मठ के प्रमुख संत थे. वो पिछले 25 सालों से इस मठ के मठाधीश थे. दरअसल, जब बसवलिंगा स्वामी ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और भक्तों के फोन भी नहीं उठाए तब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. इसके बाद का नजारा देख वहां चीख पुकार मच गई. कमरे के अंदर संत का शरीर फंदे पर लटका हुआ था. इसी कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

शिकायतकर्ता रमेश की जुबानी

बंदे मठ स्कूल में अध्यापक रमेश जिन्होंने पुलिस में शिकायत भी है, उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार शाम 5 बजे घर जाने से पहले उन्होंने बसवलिंगा से मुलाकात की थी. इसके बाद सोमवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर उनके पास फोन आया कि बसवलिंगा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और फोन भी नहीं उठा रहे हैं. इसके बाद रमेश उनके कमरे के पिछले हिस्से की तरफ गए तो देखा कि संत का शरीर ग्रिल से लटका हुआ था.

ये भी पढ़ें: Karnataka में लिंगायत मठ के पुजारी शिवमूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं, दो और नाबालिग लड़कियों ने लगाए रेप के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget