एक्सप्लोरर

मुंबई पुल हादसा: लोगों की जान बचाने वाले ड्राइवर को पांच लाख का इनाम, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी थी ट्रेन

ट्रेन ड्राइवर चंद्रकांत सावंत ने हादसा टलने के बाद कहा कि हमने सिर्फ अपना काम किया है. रेलवे ने ड्राइवर चंद्रकांत सावंत को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब सपनों के शहर से हादसों के शहर में तब्दील होती जा रही है. ज़ोरदार बारिश की वजह से आज अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया. हादसा आज सुबह साढ़े सात बजे हुआ, ये ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है. इस हादसे के बाद पश्चिम रेलवे प्रभावित है और ब्रिज के आसपास की ट्रैफ़िक रोक दिया गया है. हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसा रोकने वाले ड्राइवर को पांच लाख का इनाम सुबह जब गोखले ब्रिज का एक हिस्सा जब गिरा उससे कुछ ही दूरी पर एक लोकल ट्रेन गुजर रही थी. हालांकि समय रहते ट्रेन के ड्राइवर की नजर रेलवे ट्रैक पर गिर रहे मलबे पर पड़ी और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. ट्रेन ड्राइवर चंद्रकांत सावंत ने हादसा टलने के बाद कहा कि हमने सिर्फ अपना काम किया है. रेलवे ने ड्राइवर चंद्रकांत सावंत को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. मुंबई पुल हादसा: लोगों की जान बचाने वाले ड्राइवर को पांच लाख का इनाम, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी थी ट्रेन

एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे रेलवे और बीएमसी हादसे के बाद बीएमसी और रेलवे एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं. बीएमसी का कहना है कि गोखले पुल साल 1975 में बना था. ये पुल बीएमसी का है लेकिन जितना हिस्सा रेलवे ट्रैक से गुजरता है, उसकी जिम्मेदारी और सुरक्षा रेलवे की है. वहीं रेलवे का कहना है कि पुल की पूरी जिम्मेदारी रेलवे की थी. इस बीच एक आरटीआई के मुताबिक गोखले पुल को लेकर साल 2016 में आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी गई थी, उस वक्त कहा गया था कि सब ठीक है.

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना मुंबई में पुल हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार बताया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''सड़कों पर पानी भर गया, लोग फंस गए, पुल गिर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ढह गया है. मुंबई के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. सुरक्षित रहें.''

15 दिन में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया: पीयूष रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे पर खेद जताया है, उन्होंने कहा कि घटना की जांच रिपोर्ट 15 दिन में देने को कहा है. पीयूष गोयल ने कहा, ''आज जो हादसा हुआ इसके लिए हमें खेद है, मैंने इस हादसे की जांच कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी को घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है. वो पहले ही यहां आकर घटना स्थल का जायजा लेकर गए हैं. लगभग पांच सौ कर्मचारी और अधिकारी रेलवे का दोबारा शुरू करने के लिए लग गए हैं. दिल्ली और लखनऊ से भी एक्सपर्ट को भेजा गया है, उनके साथ सेंट्रल रेलवे की टीम भी लगी है.''

पिछले हादसे नहीं लिया सबक रेलवे ने पिछले एक साल में कोई सबक नहीं लिया, दरअसल 29 सितंबर को मुंबई के परेल इलाके से सटे एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मचने से 23 लोगों की मौत हो गई थी. ये भगदड़ एक मामूली अफवाह और बारिश की वजह से मची थी. सुबह 9.30 बजे के करीब हर दिन की तरह मुसाफिर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पुल की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, लेकिन उसी समय मुसाफिरों की बीच एक अफवाह आग की तरफ फैली और इतना बड़ा हादसा हो गया.

बारिश से बेहाल हुई मुंबई, कई इलाकों में भारी बारिश मुंबई के कई इलाकों में कल से रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है. मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर रोड ब्रिज गिरने और लगातार बारिश से मुंबई में जगह जगह पर ट्रैफिक जाम लग गया है. खार सब-वे, एस वी रोड, एलबीएस रोड जैसे इलाकों में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला है. मौसम विभाग की ओर से बारिश का अनुमान जताया गया है, स्काईमेट वेदर एजेंसी के मुताबिक महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget