एक्सप्लोरर

जन धन योजना के तहत जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा दावों की तादाद बेहद कम : आरटीआई

जन धन योजना के तहत पिछले करीब साढ़े तीन साल में लगभग 31 करोड़ खाते खोले गये हैं. लेकिन इस दौरान सरकार को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जीवन बीमा के केवल 5,177 दावे मिले हैं.

नई दिल्ली:  देश में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत पिछले करीब साढ़े तीन साल में लगभग 31 करोड़ खाते खोले गये हैं. लेकिन इस दौरान सरकार को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जीवन बीमा के केवल 5,177 दावे मिले हैं. इनमें से 4,543 दावों में 13.62 करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि का भुगतान किया गया है. सूचना के अधिकार (आरटीआई) से यह पता चला है.

मध्यप्रदेश के नीमच​ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उनकी आरटीआई अर्जी पर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 12 जनवरी तक की स्थिति के मुताबिक उन्हें यह जानकारी दी है. जन धन खाता धारक की मत्यु होने पर उसके नॉमिनी को 30,000 रुपये की जीवन बीमा राशि प्रदान की जाती है.

अब तक 23.40 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया है

आरटीआई अर्जी पर मिले जवाब से यह भी मालूम पड़ा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सरकार को इस पीरियड में रुपे कार्ड से जुड़ी दुर्घटना बीमा योजना के कुल 3,324 दावे प्राप्त हुए हैं. इनमें से 2,340 दावों में 23.40 करोड़ रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया है. योजना के तहत जन धन खाता धारक को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की औपचारिक शुरूआत 28 अगस्त 2014 को  की थी

गौड़ ने कहा, "जन धन खाता धारकों की 31 करोड़ की बड़ी तादाद के मुकाबले जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा के प्राप्त दावों की संख्या बेहद कम है. सरकार को चाहिए कि वह इस सिलसिले में जागरूकता बढ़ाये, ताकि गरीब तबके के लोगों को पीएमजेडीवाय का पूरा लाभ मिल सके." सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत यह ब्योरा भी मांगा था कि सरकार ने जन धन योजना के तहत किन बीमा कम्पनियों को अब तक कितने प्रीमियम का भुगतान किया है. लेकिन उन्हें इस जानकारी का अब त​क इंतजार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमजेडीवाय की 28 अगस्त 2014 को औपचारिक शुरूआत की थी. यह देश के गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग और दूसरी वित्तीय सेवाओं से जोड़ने का महत्वाकांक्षी सरकारी कार्यक्रम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget