एक्सप्लोरर

कश्मीर: शोपियां में सेना अधिकारी का शव मिला, आतंकियों ने की बेरहमी से हत्या

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक 22 वर्षीय कश्मीरी सैन्य अधिकारी को अगवा कर उनकी हत्या कर दी. रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इसे कायरतापूर्ण काम कहा है और सेना ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की शपथ ली है. दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को अखनूर में राजपूताना राइफल्स में सेवारत युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का गोलियों से छलनी शव मिला.

एक अधिकारी ने बताया कि फैयाज छुट्टियों पर थे और कुलगाम में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम को फैयाज को अगवा कर लिया था.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, "एक कायरतापूर्ण काम के तहत कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने मंगलवार को एक निहत्थे, युवा सैन्य अधिकारी उमर फैयाज को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी."

जेटली ने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में फैयाज के परिवार के साथ है. उन्होंने साथ ही कहा कि फैयाज घाटी के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे. जेटली ने एक ट्वीट में कहा, "शोपियां में आतंकवादियों द्वारा लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का अपहरण और उनकी हत्या एक कायरतापूर्ण काम है. जम्मू एवं कश्मीर का यह युवा अधिकारी एक रोल मॉडल है."

J&K : शोपियां में सेना अधिकारी का शव मिला, आतंकियों ने अपहरण के बाद हत्या की

जेटली ने कहा, "हम इस दुख की घड़ी में लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के परिवार के साथ हैं. लेफ्टिनेंट उमर फैयाज घाटी के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे."

राजपूताना राइफल्स के कर्नल और दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट अभय कृष्णा ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. कृष्णा ने अपने शोक संदेश में कहा, "मैं परिवार को आश्वासन देता हूं कि इस घृणित अपराध और कायरतापूर्ण कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget