एक्सप्लोरर

बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में देखा गया तेंदुुआ, वन विभाग ने दी चेतावनी- सतर्क रहें, दहशत से घरों में कैद हुए लोग

Bengaluru: बेंगलुरु के केंगेरी इलाके के तुरहल्ली के जंगलों के आसपास तेंदुआ देखा गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत है. वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है.

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंगेरी इलाके के तुरहल्ली जंगल के आसपास एक तेंदुआ देखा गया है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है. तेंदुए ने एक हिरण का शिकार किया था, जिसकी तलाश वन विभाग कर रहा है. वन विभाग ने कहा है कि, संभावित स्थानों पर पिंजरा लगा दिया गया है. तेंदुए को आखिरी बार दो दिन पहले केंगेरी इलाके के तुरहल्ली जंगलों के पास देखा गया था. बेंगलुरु शहर के उप वन संरक्षक एसएस रविशंकर के अनुसार, "विभाग अलर्ट पर है, यह एक वन क्षेत्र है और बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान पास में ही है."

आसपास के इलाकों में तब दहशत और ज्यादा फैल गई, जब किसी ने चार तेंदुए देखे जाने की अफवाह फैला दी. वन विभाग के मुताबिक 519 एकड़ में फैले तुरहल्ली और लगभग उसी आकार के माइनर तुराहल्ली वन के बीच का गलियारा बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान से छह किलोमीटर दूर है और यहां वन्यजीव अक्सर देखे जाते हैं. आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ जंगल से भटक गया होगा.

तेंदुआ ने हिरण का शिकार किया था

गुरुवार को, स्थानीय लोगों ने बताया कि बेंगलुरु दक्षिण में केंगेरी के पास कोडीपल्या में एक चित्तीदार हिरण का आधा खाया हुआ शव मिला, जिसे एक तेंदुए द्वारा मारे जाने का संदेह है. KFD के अधिकारियों ने लोगों को आने-जाने के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है. तेंदुए के डर से स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता के बीच दहशत है.

दहशत में लोग बच्चों को स्कूल भेजने से घबरा रहे

माता-पिता ने कहा कि हम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए हर दिन इस सड़क पर बाइक से जाते हैं, लेकिन जब से हमने इस क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की रिपोर्ट देखी है, हमारे पास सुरक्षा कारणों से कार में यात्रा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. 

बेंगलुरु शहरी उप वन संरक्षक एसएस रविशंकर ने कहा कि लोगों ने तुरहल्ली वन क्षेत्र में एक तेंदुए को देखे जाने की शिकायत की थी और तब से वन कर्मी जानवर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. रविशंकर ने पीटीआई के हवाले से कहा, "हमारे पास जानकारी है कि एक तेंदुआ है, लेकिन लोगों ने बताया कि दो से अधिक हैं. हम जानकारी का पता लगा रहे हैं और एक या दो दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे."

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: 'इस सफर के राहगीर हैं कई...', भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का दो कुत्तों लिजो और रेक्सी ने यूं किया स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget