एक्सप्लोरर

सर्वे: PM नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश 85% लोगों ने कहा- 2019 में दोबारा खिलेगा 'कमल'

दैनिक भास्कर के सर्वे में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत योजना पर मुहर लगाई है. आंकड़ों पर गौर करें तो स्वच्छ भारत योजना को 90 प्रतिशत, मुद्रा योजना को 58 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.

नई दिल्ली: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के काम काज से देश की जनता संतुष्ट है? क्या विपक्ष की तमाम कोशिशों के बावजूद मोदी 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे? क्या विदेशों मे भारत की साख बढ़ी? क्या मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है? इन सभी सवालों का जवाब है 'हां'. दरअसल दैनिक भास्कर ने सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक, 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मोदी अब भी लोकप्रिय हैं. हालांकि नौकरी, बढ़ती महंगाई जैसे मसलों पर लोगों ने नाराजगी जताई. सर्वे में दो लाख 81 हजार 292 लोगों ने हिस्सा लिया.

काम-काज से कितने संतुष्ट हैं लोग? सर्वे में शामिल लोगों ने मोदी सरकार की मुद्रा योजना, स्वच्छ भारत योजना पर मुहर लगाई. आंकड़ों पर गौर करें तो स्वच्छ भारत योजना को 90 प्रतिशत, मुद्रा योजना को 58 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया. वहीं रेप के खिलाफ लाए गये कानून और सर्जिकल स्ट्राइक पर लोगों ने खुशी जताई. 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रेप के खिलाफ सख्त कानून बिल्कुल ठीक है. सर्जिकल स्ट्राइक पर 82 प्रतिशत लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था. तीन तलाक के खिलाफ उठाए गये कदमों को भी लोगों ने काफी पसंद किया. नरेंद्र मोदी की उपलब्धि के रूप में विदेश में भारत की साख बढ़ने को 56 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया.

नोटबंदी-जीएसटी नोटबंदी और जीएसटी के प्रति लोगों की राय पहले से बदली है. सर्वे के मुताबिक, 64 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को और 70 प्रतिशत लोगों ने जीएसटी को सफल कहा. इससे पहले 2017 में कराए गए सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी के तरीके पर नाराजगी जताई थी और 57 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि जीएसटी ठीक है.

महंगाई, बेरोजगारी रोकने में विफल मोदी सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई और रोजगार देने में विफल रहे हैं. 54 प्रतिशत लोग ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को मोदी की विफलता बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी योजना को 11 प्रतिशत, मुद्रा योजना को 21 प्रतिशत, उज्ज्वला योजना को 11 प्रतिशत लोग नहीं जानते हैं.

2019 में किसकी बनेगी सरकार? भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की तमाम मोर्चेबंदी के बावजूद 85 प्रतिशत लोगों ने कहा की 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी दोबारा सरकार बना लेंगे. 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता भी मोदी को मात नहीं दे पाएगा.

सर्वे में कौन हुए शामिल? दैनिक भास्कर के सर्वे में सबसे अधिक 61 प्रतिशत 18 साल से 35 साल के युवाओं ने हिस्सा लिया. इनमें 36 प्रतिशत लोग जॉब करने वाले हैं. 23 प्रतिशत बिजनेसमैन और 22 प्रतिशत स्टूडेंट हैं. ABP न्यूज़ इस सर्वे में मीडिया पार्टनर रहा.

कर्नाटक में नाटक: बहुमत साबित करने के लिए ये है BJP सरकार का नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget