एक्सप्लोरर

चार साल पूरे होने पर कुमारस्वामी ने पीएम मोदी को दी बधाई, 28 मई को मुलाकात करेंगे

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषणों में कई वायदे किये थे, उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन कई राजनीतिक विश्लेषकों की राय है कि वे उन चीजों को लागू नहीं कर सके हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बीजेपी नीत एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी. जेडीएस नेता ने हालांकि मोदी सरकार के लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने से जुड़े सवाल के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा. कुमारस्वामी ने कहा कि इस बारे में लोगों को तय करना है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने भाषणों में कई वायदे किये थे, उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन कई राजनीतिक विश्लेषकों की राय है कि वे उन चीजों को लागू नहीं कर सके हैं.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संभवत: कल या परसों समय मिल सकता है. ऐसा होने पर मैं उनसे और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से मिलूंगा.’’ इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुमारस्वामी सोमवार 28 मई को साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे.

वहीं कर्नाटक में विभागों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर उनकी पार्टी के गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ कुछ मुद्दे हैं. लेकिन यह कुछ ऐसा नहीं है, जिससे सरकार गिर जाए. कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उनके आलाकमान से मंजूरी मिल जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. विभागों के बंटवारे और किसानों की कर्ज माफी के विषय पर सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं किसी मुद्दे को प्रतिष्ठा का सवाल के तौर पर लेने की कोशिश नहीं करूंगा और समस्या को हल करने की कोशिश करूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget