एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: 'पुलिस ने जबरन शूट किया Video', कोलकाता कांड मामले में माता-पिता के नए दावे से मची सनसनी

Kolkata Rape Murder Case:  कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है. पीड़िता के माता पिता का अब नया वीडियो सामने आया है.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर से बलात्कार और हत्या का मामला लगातार उलझता ही जा रहा है. इस मामले में अब तक केवल एक ही आरोपी- संजय राय को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पीड़िता के माता-पिता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इस मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बना दिया है.

आरजी कर अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर के साथ शामिल हुए मृतक डॉक्टर के परिवार के सदस्यों ने कोलकाता पुलिस पर शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करके मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. महिला डॉक्टर के पिता का कहना था कि हम अपनी बेटी का शव रखना चाहते थे, लेकिन हम पर बहुत ज्यादा दबाव डाला गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. 

पुलिस ने की थी पैसे की पेशकश 

यही नहीं पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने उन्हें एक तरफ ले जाकर पैसों की पेशकश की थी. यह पैसों की पेशकश उस समय की गई थी, जब उनकी बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार से पहले घर लाया गया था. उनका कहना था कि उन्होंने अपनी बात कह दी थी और पैसे लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन उसे पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने पैसे क्यों दिए थे. 

टीएमसी ने आरोपो का किया खंडन

वहीं इस मामले में टीएमसी ने महिला डॉक्टर के माता-पिता की ओर से पुलिस द्वारा दबाव बनाए जाने के आरोपों का खंडन किया है. टीएमसी का कहना है माता-पिता का जो वीडियो हाल में आया है वह इस बात का सबूत है कि उन पर कोई दबाव नहीं बनाया गया, लेकिन परिवार ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया की वीडियो को दाह संस्कार के तुरंत बाद पुलिस की ओर से जबरन रिकॉर्ड किया गया था. 

टीएमसी नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फिर वीडियो आया सामने

वहीं वरिष्ठ टीएमसी नेता और मंत्री शशि पांजा का कहना है की माता-पिता के एक नए वीडियो में यह दावा किया गया है कि ऐसे आरोप झूठे हैं. पांजा का कहना है कि हम सभी पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन यहां राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम विनम्रता पूर्वक अपील करना चाहते हैं कि माता-पिता पर कुछ भी करने के लिए कोई राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए. पांजा के इस बयान के ठीक 1 घंटे बाद एक बंगाली समाचार चैनल से बात करते हुए पीड़िता के माता-पिता ने दावा किया की घटना की कुछ ही दिनों बाद पुलिस की और से जबरन वीडियो शूट किया गया. माता-पिता ने कहा कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी नेता ने किया वीडियो पोस्ट

वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर के माता-पिता का वीडियो पोस्ट किया, जिन्होंने समाचार चैनल से बात की. अमित मालवीय ने आगे लिखा कि टीएमसी के हैकर्स मृतक डॉक्टर के परिवार का एक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया. अब माता-पिता का बयान सुनिए....

माता पिता ने किया सच बोलने का फैसला

माता पिता का दावा है कि ममता बनर्जी की पुलिस ने मामले को वापस लेने के लिए धमकी दी और कहा कि वे लोग कैमरे पर आए और पैसे की पेशकश के आरोपों से इनकार करें. परेशान माता-पिता ने उनकी बात मान ली. इसके बाद माता-पिता को एहसास हुआ की कोलकाता पुलिस अपराध को छिपाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और दिखावटी जांच कर रही है, इसलिए उन्होंने अंत में सच बोलने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप पीड़िता की मां ने लिखा भावुक पत्र, कहा- 'बेटी कहती थी, मुझे पैसे की जरूरत नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget