एक्सप्लोरर

'वो एक रेपिस्ट हैं और...', कोलकाता गैंगरेप मामले के आरोपी को लेकर बोली टीएमसी

Kolkata Rape Case: बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपको पीड़िता का दर्द समझना होगा और उसका सम्मान करना होगा. कुछ पार्टियां हैं जो बलात्कारियों को संस्कारी कहती हैं.

Kolkata Rape Case News: कोलकाता में लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप मामले को लेकर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस ने भी माना है कि मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा पार्टी की छात्र शाखा से जुड़ा हुआ है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने में बाधा नहीं बनेंगे.

कोलकाता के कस्बा इलाके में बुधवार को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में लॉ छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. इस मामले में कॉलेज के 31 वर्षीय पूर्व छात्र मोनोजीत मिश्रा, जो कि एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं और दो छात्रों, जिनकी पहचान 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में हुई है. तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मोनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा का सदस्य हैं और बीजेपी ने टीएमसी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ उसकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सांसद, राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल हैं.

बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने क्या कहा ?
बंगाल के मंत्री शशि पांजा ने शुक्रवार (27 जून, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने अपराजिता विधेयक (रेप के दोषियों के लिए मृत्युदंड) पारित किया था और इसे अभी तक कानून नहीं बनाया गया है, क्यों? क्योंकि बीजेपी ने इसे रोक दिया है. उन्होंने आगे कहा कि हम राजनीति नहीं करना चाहते. अगर आप गंभीर हैं तो बिल का समर्थन करें. एक महिला का शरीर आपकी राजनीति के लिए युद्ध का मैदान नहीं है. इसका सम्मान किया जाना चाहिए.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपको पीड़िता का दर्द समझना होगा और उसका सम्मान करना होगा. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उसे न्याय मिले, लेकिन कुछ पार्टियां हैं जो बलात्कारियों को 'संस्कारी' कहती हैं और उन्हें माला पहनाती हैं. हम ऐसा नहीं करते. यह एक गंभीर घटना है और हम इससे बहुत दुखी हैं. कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की है और उचित जांच होगी. अपराध के पीछे के लोगों को दंडित किया जाएगा.

तृणमूल छात्र परिषद ने आरोपी के टीएमसी मेंबर होने की बात मानी
तृणमूल छात्र परिषद (छात्र विंग) के प्रमुख त्रिनकुर भट्टाचार्य ने कहा कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. हमने कभी नहीं कहा कि वह (मोनोजीत मिश्रा) तृणमूल कांग्रेस की छात्र विंग से जुड़ा नहीं था, लेकिन वह एक जूनियर सदस्य था. तृणमूल कांग्रेस की छात्र विंग की कॉलेज में कोई सक्रिय इकाई नहीं है.

'तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा पीड़िता के साथ'
भट्टाचार्य ने कहा, "उसने 2019 में एक पद संभाला था, हम कैसे जानें कि वो 2025 में क्या करेगा? वो 2022 या 2023 में किसी भी समिति का हिस्सा नहीं था. वह अब किसी भी समिति का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह किस पार्टी से हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है. वह एक रेपिस्ट हैं और उसे सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ मिश्रा की तस्वीर 2017 की है और बंगाल के लोगों को गुमराह किया जा रहा है. भट्टाचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा पीड़िता के साथ खड़ी रहेगी.

ये भी पढ़ें:

'संविधान इन्हें चुभता है, क्योंकि वो...', RSS नेता होसबोले के बयान पर भड़के राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget