एक्सप्लोरर

लड़की का हाथ पकड़ने, साथ बैठने पर इस कॉलेज ने लगा दिया बैन, जानें पूरा मामला

Presidency College: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठने और हाथ पकड़कर घूमने पर बैन लगा दिया है. जिसका छात्र विरोध कर रहे हैं.

Presidency College: देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल पश्चिम बंगाल के कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज ने छात्र छात्राओं के लिए नया फरमान जारी किया है. फरमान के मुताबिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं अब परिसर में अकेले एक साथ नहीं बैठ सकते हैं. साथ ही वह एक दूसरे का हाथ पकड़कर भी नहीं चल सकते हैं.

छात्राओं ने इस फैसले के खिलाफ आंदोलन भी किया. जिस पर भी कॉलेज ने रोक लगा दी है. कॉलेज प्रबंधन की ओर से जारी कोड ऑफ कंडक्ट यानी आचार संहिता के रूप में ऐसी कई पाबंदियां लगाई गई हैं. जिसकी वजह से कोई भी छात्र किसी भी तरह का आंदोलन धरना जैसी चीजें नहीं कर सकता है.

परिसर में किया धरना प्रदर्शन
कॉलेज के इस फैसले के खिलाफ छात्र संघ के साथ ही अन्य छात्र संगठनों ने आजादी का हनन करार देते हुए आंदोलन की घोषणा कर दी है. सीपीएम के छात्र संगठन एसएफआई ने आचार संहिता के विरोध में शुक्रवार (23 जून) को डीन ऑफ स्टूडेंट्स को ज्ञापन सौंपा था. साथ ही सोमवार (26 जून) को भी परिसर में इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया.

पैरेंट्स से भी की गई शिकायत
प्रेसीडेंसी कॉलेज प्रबंधन ने पिछले हफ्ते कॉलेज में किसी छात्र और छात्रा को बैठ कर बातचीत करते या हाथों में हाथ डाल कर परिसर में टहलते देखते ही उनको ऑफिस में बुलाकर उनसे वजह पूछी जा रही है. साथ ही उन्हें इस चीज के लिए नोटिस थमाया जा रहा था. इसके अलावा कुछ पैरेंट्स से भी शिकायत की गई थी.

कॉलेज के इस फैसले को छात्र संघ ने मनमानी बताया है. साथ ही अनुशासन की आड़ में छात्रों की आजादी में दखल का आरोप लगाया है. एसएफआई की प्रेसीडेंसी ब्रांच के सचिव ऋषभ साहा ने इसे प्रबंधन के तानाशाही रवैए का सबूत करार दिया है. उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन की बात भी कही है.

ये भी पढ़ें - सीएम केजरीवाल के आवास पर खर्च की जांच CAG से कराए जाने से AAP का पलटवार, बीजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget