एक्सप्लोरर

सारदा चिट फंड: कोलकाता पुलिस कमिश्नर से CBI आज भी करेगी पूछताछ, कुणाल घोष को बुलाया गया

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी कुमार का कुणाल घोष से आमना-सामना करा सकती है लेकिन इस संबंध में निर्णय शिलांग में मौजूद जांच अधिकारी ही लेंगे. कुणाल घोष को रविवार को शिलांग बुलाया गया है.

शिलांग: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से शिलांग में आज भी पूछताछ करेगी और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष भी पूछताछ के लिए पेश होंगे. अधिकारियों ने बताया कि कि सीबीआई के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को कुमार से इस घोटाले के अहम सबूत के साथ छेड़छाड़ में उनकी कथित भूमिका को लेकर करीब नौ घंटे तक पूछताछ की.

इस पूछताछ के बारे में सीबीआई ने कोई (प्रेस) ब्रीफिंग नहीं की. पूछताछ यहां ओकलैंड में उच्च सुरक्षा वाले सीबीआई दफ्तर में हुई. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह पूछताछ हो रही है. कुमार के वकील बिश्वजीत देब ने बताया कि वह सीबीआई के साथ सहयोग कर रहे हैं.

उन्होंने सीबीआई कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यहां आए हैं. उन्होंने पहले भी बात मानी है और अब भी आदेश के अनुसार चल रहे हैं.’’ कुमार ने उस विशेष जांच दल की अगुवाई की थी जिसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिटफंड घोटाले की जांच के लिए बनाया था. उसके पश्चात इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी.

देब ने बताया कि कुमार दूसरे दिन कल भी सीबीआई कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. देब ने पश्चिम बंगाल के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों जावेद शमीम और मुरलीधर शर्मा के साथ दिन में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कुमार से तीन बार मुलाकात की. देब मेघालय के लिए तृणमूल कांग्रेस के संयोजक भी हैं. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी कुमार का कुणाल घोष से आमना-सामना करा सकती है लेकिन इस संबंध में निर्णय शिलांग में मौजूद जांच अधिकारी ही लेंगे. कुणाल घोष को रविवार को शिलांग बुलाया गया है.

कोलकाता में अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई तृणमूल से निष्कासित कुणाल घोष द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को लिखे गये 91 पन्नों के पत्र पर भरोसा कर रही है. इस पत्र में मुख्य आरोपियों-- सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रवर्तकों सुदीप्त सेन और देबजानी मुखर्जी के कश्मीर भाग जाने के बाद इस पोंजी घोटाले की जांच के तौर तरीकों में कुमार की भूमिका बतायी गयी है.

सेन और मुखर्जी को 2013 में कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था. घोष ने सारदा घोटाले में भाजपा नेता मुकुल राय और 12 अन्य पर ठीकरा फोड़ा था. मुकुल राय कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खासमखास हुआ करते थे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कुमार को सीबीआई के समक्ष पेश होने और सारदा चिट फंड घोटाले से उपजे मामलों की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था. साथ ही, न्यायालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाए. शीर्ष न्यायालय ने कुमार को एक ‘निरपेक्ष’ स्थान शिलांग में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया, ताकि सारे अनावश्यक विवाद से बचा जा सके.

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के अधिकारी पूछताछ करने के लिए तीन फरवरी को कोलकाता में कुमार के आवास पर गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी. उसके बाद सीबीआई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयी. उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन दिन तक धरना दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
टीएमसी में टूट और NDA को 20 सांसदों के समर्थन पर कीर्ति आजाद का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी की...
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को NDA सरकार ने दिया बड़ा झटका, 10.5 करोड़ लोगों पर सीधा असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Byculla Station Viral Video: भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
भायखला स्टेशन पर हैवानियत! प्लेटफॉर्म पर सो रहा था बुजुर्ग, बेल्ट से पीटने लगा शख्स, देखें वीडियो
UP Maize Procurement: यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
यूपी में 15 जून से MSP पर शुरू होगी मक्का की खरीद, इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फायदा
Embed widget