एक्सप्लोरर

फर्ज़ी वैक्सीन घोटाले के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का कोलकाता में प्रदर्शन, पार्टी के 54 वर्कर गिफ्तार

पुलिस की तरफ से कार्यक्रम के लिये मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय और हिंद सिनेमा से रैलियां निकालीं.

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने फर्ज़ी टीकाकरण रैकेट के खिलाफ सोमवार को मध्य कोलकाता में एक विरोध रैली निकाली. नकली वैक्सीन घोटाले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और केएमसी पहुंचने से रोक दिया गया. कोलकाता पुलिस ने कम से कम 54 प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया.

पुलिस की तरफ से कार्यक्रम के लिये मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय और हिंद सिनेमा से रैलियां निकालीं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार फर्जी टीकाकरण गिरोह के संदिग्ध मुख्य षड्यंत्रकर्ता देबांजन देव और सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं और केएमसी के आला अफसरों के बीच कथित संबंध को छिपाने की कोशिश कर रही थी और बीजेपी ने इस मिलीभगत का पर्दाफाश करने के लिये इस प्रदर्शन का आयोजन किया था. 

उन्होंने कहा, “टीएमसी जब विपक्ष में थी तब वे बिना किसी मंजूरी के कार्यक्रम आयोजित करते थे. और अब जब हम कोई राजनीतिक कार्यक्रम करना चाहते हैं तब हमें ऐसा करने से रोका जाता है.”

आपको बता दें कि पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इसी फर्ज़ी वैक्सीन कैंप से टीका लगवाया था. पिछले महीने कोलकाता पुलिस ने कथित रूप से चलाए जा रहे, फर्ज़ी टीकाकरण रैकेट का भंडाफोड़ किया था.

इस रैकेट ने टीएमसी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान शुरू कर दिया, जबकि भाजपा ने आरोप लगाया है कि मास्टरमाइंड के वरिष्ठ टीएमसी नेताओं के साथ संबंध थे. राज्य के सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने, हालांकि, कोविड -19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

पश्चिम बंगाल: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget