एक्सप्लोरर

योगी कैबिनेट का फैसला, गांवों में 18 घंटे और जिलों में 24 घंटे बिजली सप्लाई

लखनऊ: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार पूरे एक्शन में दिख रही है. योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की दूसरी बैठक में कई बड़े-बड़े फैसले किए गए हैं. बिजली की आपूर्ति और किसानों की परेशिनियों को लेकर कई बड़े फैसले किए गए.

कैबिनेट की दूसरी बैठक के बाद योगी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सरकार के बड़े फैसलों को गिनाते हुए कहा कि सूबे में बिजली की सप्लाई को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देहात इलाक़ों में 18 घंटे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी, इसी तरह तहसीलों में 20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं ज़िला हेडक्वाटर में 24 घंटे बिजली मुहैया करने का फैसला किया गया. इसके साथ ही सूबे के अति पिछड़े इलाके बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि पूरे इलाकों में 20 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी.

इसके साथ ही योगी सरकार ने ये भी कहा कि अक्टूबर 2018 तक पूरे सूबे में हर जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी.

गन्ना किसानों पर मेहरबान योगी सरकार

कैबिनेट की पहली बैठक में जहां छोटे किसानों की कर्ज माफी का एलान किया गया, वहीं कैबिनेट की दूसरी बैठक में गन्ना किसानों के मसले पर खास ध्यान दिया गया. सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 14 दिन में गन्‍ना किसानों का मौजूदा भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही यह भी कहा कि पिछला भुगतान 120 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा.

योगी सरकार के बड़े फैसले:-

-किसानों के वर्तमान गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अंदर होगा

-गरीबों तक योजनाएं पंहुचाना हमारी प्राथमिकता

-487 रुपए प्रति क्विंटल आलू खरीदेगी सरकार

-किसानों से 1 लाख मिट्रिक टन आलू खरीदेंगे'

-किसानों के नलकूपों से जुड़े ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे में बदले जाएंगे

-24 घंटे में बदले जाएंगे शहरों के ट्रांसफॉर्मर

- योगी सरकार ने सभी डेवलेपमेंट ऑथोरिटिज़ के पिछले पाँच साल के कामकाज की CAG जाँच करेगी, जिसमें ग़ाज़ियाबाद, नोएडा समेत 29 डेवलेपमेंट ऑथोरिटिज़ हैं

- 15 जून तक यूपी को गड्ढा मुक्त बनाया जायेगा

- 85943 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पीडब्ल्यूडी करेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने Meta से 3 दिनों में मांगा जवाब
भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने Meta से 3 दिनों में मांगा जवाब
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
RSS Meeting 2026: RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
Amarnath Yatra 2026: 600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC
600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
दिल्ली वालों को इस कागज के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, गाड़ी निकालने से पहले जान लीजिए नया नियम
Embed widget