एक्सप्लोरर

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए खुला दाई-दीदी क्लीनिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ कियादाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जो केवल महिलाओं का इलाज करेगा

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया.

केवल महिलाओं का ही होगा निःशुल्क इलाज

मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए तीन स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को अपने निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मुख्यमंत्री ने मोबाइल क्लीनिक के भीतर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया और अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई. जानकारी के अनुसार, दाई-दीदी स्पेशल क्लीनिक में डॉक्टर सहित सभी चिकित्सकीय स्टाफ महिलाएं होंगी और केवल महिलाओं का ही निःशुल्क इलाज किया जाएगा.

अलग-अलग जगहों पर शुरू किया गया क्लिनिक 

इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जो केवल महिलाओं का इलाज करेगा. वर्तमान में इसे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा. बघेल ने कहा कि संकोच के कारण महिलाएं अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती हैं. इस कारण उनकी बीमारी का सही उपचार नहीं हो पाता. अब दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला स्टाफ होने से वह निःसंकोच अपना समुचित इलाज करा सकेंगी. उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी. उन्हें अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें महिलाएं

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है. अधिकारियों ने बताया कि दाई-दीदी क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित तथा विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा. इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मौके पर भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के सदस्य और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में कोरोना केस पांच लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत

दिल्ली की एयर क्वालिटी में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं, पराली जलाने से प्रदूषण का प्रभाव बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget