एक्सप्लोरर

खून के प्यासे 'गोरक्षकों' के जय श्रीराम का सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ एक चौंकाने वाला दावा भी किया जा रहा है. वायरल वीडियो के साथ दावा है कि गोरक्षकों की भीड़ ने एक परिवार पर गोतस्करी का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया. परिवार की महिलाएं रो रो कर गिड़गिड़ाती रहीं, जान बख्शने की प्रार्थना करती रही और भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाती रही.

क्या है वीडियो में ? वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले जय श्रीराम का उद्योष सुनाई देता है. नीले रंग के तंबू और टीन से घेरी हुई एक छोटी सी दिखती है जहां दो महिलाएं दिखाई दे रही हैं. गुस्साई भीड़ इस तंबू जैसी जगह पर इस तरह से टूटती है मानो सबकुछ तहस-नहस कर देगी.

वीडियो में पुलिस दिखाई दे रही है लेकिन मानो पुलिस का होना और ना होना बराबर है. भीड़ लात और डंडे से उस छोटे से घरनुमा तंबू को नेस्तानाबूद करने में लगी है जिसके नीचे महिलाओं ने पनाह ली थी.

वीडियो में एक महिला रोते बिलखते हुए दोनों हाथ जोड़कर भीड़ से रहम की भीख मांगती दिख रही है लेकिन भीड़ महिला की बात नहीं सुनती. वीडियो में भीड़ पुलिसवाला जब इस भीड़ को रोकने की कोशिश करता है तो भीड़ उन्हें भी धक्का देकर पीछे कर देती है.

एबीपी न्यूज़ ने पीड़ित परिवार से बात की

नसीम बानो अपनी बहन आबिदा, ससुर साबिर अली, बेटी और एक रिश्तेदार के साथ तलवाड़ा के मलाड गांव से रियासी की तरफ निकली थी. परिवार के साथ 16 पशु थे और जब यह अपने जानवर लेकर तलवाडा के जीरो मोड़ के पास पहुंचे तो कुछ लोगो को इस परिवार पर पशु तस्करी का शक हुआ और वो इनसे पूछताछ करने लगे.

नसीम बानो ने एबीपी न्यूज को बताया कि अगर उस दिन मौके पर पुलिस ना होती तो उनकी लाश तक ना मिलती. इलाके के पूर्व सरपंच कह रहे हैं हमला करने वाले तलवाड़ा के नहीं बल्कि बाहरी थे लेकिन हमला तो हुआ था.

घटना पर पुलिस ने क्या कहा? पुलिस ने बताया कि इस इलाके में गोरक्षा नाम की कोई समिति है ही नहीं. पुलिस की मानें तो यह मामला गुंडागर्दी का है और इस मामले में पुलिस ने 11 लोगो को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश कर रही है और यह पता लगा रही है कि कहीं यह मामला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं है.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया -मामला 20 अप्रैल की शाम 7 बजे जम्मू के पास तलवाड़ा का है -मवेशियो को लेकर जा रहे एक परिवार पर भीड़ ने हमला किया था -पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है -इसे किसी गोरक्षक या गोरक्षा समिति से नहीं जोड़ा गया है. -पुलिस इसे किसी साजिश का नतीजा मान रही है जिसका मकसद अभी साफ नहीं है.

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो सच साबित हुआ है लेकिन ये गोरक्षकों का हमला था ये बात पुलिस के मुताबिक सही नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget