एक्सप्लोरर

महंगे हुए रसोई गैस सिलेंडर का 16.9 kg वाला सच

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है जो हर घर से जुड़ा है. वायरल हो रहे वीडियो में आपके रसोई तक पहुंचने वाले गैस सिलेंडर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. वीडियो की माने तो आपके घर तक जो गैस सिंलेडर पहुंच रहा है उसके वजन को लेकर धांधली की जा रही है.

क्या दिखाया गया है वीडियो में ? गैस सिलेंडर पर सफेद रंग की पेंट से 15.0 लिखा हुआ है. पीछे से लगातार कमेंट्ररी चल रही है. सिलेंडर पर सफेद रंग से लिखे वजन को मिटाने की कोशिश की जा रही है. लिखावट मिटने लगती है. 15.0 का जीरो धीरे- धीरे 8 में तब्दील हो जाता है. और अब गैस सिलेंडर का वजन 15.8 किलो दिखने लगता है.

इसी तरह गैस सिलेंडर को घूमा- घूमा कर दिखाया जाता है. जहां-जहां 15.0 लिखा है वहां से जीरो मिट जाता है और 8 बन जाता है. जिस सिलेंडर का वजन पहले 15 किलो था वो लिखावट को मिटाने के बाद 15 किलो 800 ग्राम का हो जाता है. इसके बाद 15 को मिटाने की कोशिश होती है और मिट कर 16 बन जाता है. अब सिलेंडर का वजन 16 किलो 800 ग्राम है जो वीडियो की शुरूआत में 15 किलो था. यानि सीधे- सीधे गैस सिलेंडर का वजन 1 किलो 800 ग्राम बढ़ जाता है. वो भी दो अक्षरों पर जमी धूल हटाने से.

2 मिनट 20 सेकेंड का ये वीडियो देखकर लोग परेशान हैं. क्योंकि गैस सिलेंडर हर घर का अहम हिस्सा है इसलिए लोग वीडियो को दूसरो के साथ शेयर कर रहे हैं और ऐसे ठगी से बचने के लिए चेतावनी भी दे रहे हैं.

क्या सच में सिलेंडर के वजन के साथ घपला किया जा रहा है? सिलेंडर पर कई जगह अलग- अलग वजन लिखा होता है जिसको लेकर हमेशा हमारे मन में ये संदेह रहता है कि आखिर गैस सिलेंडर का असली वजन क्या होता है जिसे जांच कर हमें सिलेंडर लेना चाहिए.

ये सिलेंडर का वजन होता है और इसमें भरी गैस का वजन 14.2 किलो होता है. जांचने के लिए इन दोनों को जोड़ कर जितना वजन आता है वो आपको देखना है. यानि गैस सिलेंडर लेते हुए आपको सिलेंडर और उसमें भरी गैस के वजन को जोड़ कर ही भार जांचने की जरूरत है.

असल में सिलेंडर में गैस कितनी होती है ये पता लगाने के लिए हम इंडियन ऑयल के वेबसाइट पर पहुंचे. वहां ये साफ लिखा हुआ था कि सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होना चाहिए. तो क्या सिलेंडर के वजन के बारे में भी ऐसा कोई नियम है कि सिलेंडर का भार सिर्फ इतना ही होगा. एबीपी न्यूज़ ने इस बात की जांच की.

तीन कंपनी के गैस सिलेंडर में सबके ऊपर लिखा हुआ नंबर अलग हो सकता है लेकिन 14.2 किलो ये सारे सिलेंडर में एक होगा. सिलेंडर के ऊपर लिखा नंबर सिलेंडर का वजन होता है.

सिलेंडर का वजन कितना होना चाहिए और वीडियो में जो मिटता हुआ दिख रहा है उसकी वजह क्या है? इसका जवाब जानने के लिए हमारी टीम एक गैस एजेंसी के प्रबंधक से मिली. प्रबंधन ने हमें बताया कि वजन से छेड़छाड़ मुकिन नहीं है. टोटल वजन 30 किलो के आस पास ही होना चाहिए.

अभी भी वायरल मैसेज में दिखायी जा रही वजन की गुत्थी सुलझी नहीं है. एबीपी न्यूज़ की पड़ताल आगे बढ़ी और हम मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम के वेबसाइट पर पहुंचे. वहां सिलेंडर के वजनऔर उसमें भरे गैस के बारे में साफ-साफ बताया गया था. यहां लिखा था कि हर सिलेंडर का वजन अलग-अलग होता है और सिलेंडर का कोई निर्धारित वजन नहीं है जबकि उसमें भरी गयी गैस का है.

एक-एक कर सारे सवाल के जवाब मिल रहे थे लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है वो क्या है? वहां लिखा नंबर कैसे मिटाया जा रहा है?  इसके लिए हम LPG डिस्ट्रिब्यूशन फेडरेशन के प्रेसिडेंट चंद्र प्रकाश के पास पहुंचे.

LPG डिस्ट्रिब्यूशन फेडरेशन के प्रेसिडेंट चंद्र प्रकाश ने बताया, ''हर सिलेंडर पर फायरप्रुफ पेंट होता है जिसके साथ छेड़छाड़ करना मुमकिन नहीं है. कई जगह लिखा होता है ऐसे मिट नहीं सकता. रिफिल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन होती है जो सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ करने पर गैस भरने से रिजेक्ट कर देती है, ये किसी कि शैतानी है.''

यानि ऐसा होना मुमकिन नहीं है और कहीं किसी तरह का कोई घपला ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है. वीडियो में जो दिख रहा है वो किसी की शरारत मात्र है. पड़ताल में वायरल वीडियो झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget