एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या जिस बस पर हमला हुआ उसे सलीम नहीं हर्ष चला रहा था?

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं. ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही और इसके जरिए चौंकाने वाला दावा भी किया जा रहा है.

क्या दावा है वायरल खबर में? अमरनाथ आतंकी हमले में जान बचाने वाले ड्राइवर के नाम पर विवाद हो गया है. गुजरात के एक बड़े अखबार के हवाले से ये कहा जा रहा है कि बस सलीम नहीं बल्कि हर्ष चला रहा है. जो कि यात्रियों की जान बचाने के लिए घायल हुआ और अब गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती है. सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि हर्ष ने जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाई.

क्या लिखा है वायरल हो रही पोस्ट में ? गुजरात के एक बड़े अखबार की खबर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इस खबर में लिखा है कि बस के मालिक के बेटे हर्ष देसाई खुद बस को चला रहे थे. जब उन्हें गोली लगी तब वो बस चला रहे थे. करीब 25 आतंकियों ने बस को घेर लिया और इनमें से एक आतंकी ने बस में घुसने की भी कोशिश की. इस दौरान बस के कंडक्टर ने आतंकवादी को धक्का देकर बाहर कर दिया और बस का दरवाजा बंद कर लिया. जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी. अखबार में यह भी दावा किया गया है कि गोली लगने के बाद हर्ष का दिमाग सुन्न पड़ गया था इसके बावजूद उसने पांच किलोमीटर तक बस चलाई.

क्या है वायरल खबर का सच? एबीपी न्यूज़ ने वायरल खबर का सच जानने के लिए बस के ड्राइवर सलीम से और बस ड्राइवर के बेटे हर्ष देसाई दोनों से बात की. सलीम ने बताया कि आतंकियों ने हमारे ऊपर हमला  किया. जैसे ही मुझे समझ आया मैंने दरबाजा बंद करवाया और झुक कर बस चलाई. जब मिलेट्री कैंप मिला तब गाड़ी रोकी. हर्ष भाई मेरे साथ बैठे थे उन्हें गोली लगी.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए हर्ष देसाई ने कहा, ''हम 70-80 की स्पीड से जा रहे थे, अचानक हमला हुआ. पहले लगा कि शायद पटाखे फूट रहे हैं लेकिन बाद में फिर मुझे भी गोली लगी. बाद में मैंने सलीम भाई को कहा कि गाड़ी रोकना मत आप चलाते रहो. जहां मिलेट्री मिलेगी वहीं रोकना, आगे दो किलोमीटर दूर जाने के बाद हमें मिलेट्री कैंप मिला.''

सलीम और हर्ष दोनों की बात सुनने के बाद साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर गुजरात के अखबार के हवाले से जो खबर वायरल हो रही है वो बिल्कुल गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget