एक्सप्लोरर

अभिनेता इरफान खान की बीमारी पर किए जा रहे दावों का सच

दावा है कि ये बीमरी इतनी खतरनाक है कि डॉक्टरी भाषा में इसे डेथ ऑन डैग्नॉसिस के नाम से जाना जाता है.यानि बीमारी का पता तब चलता है जब मौत बिल्कुल करीब होती है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता इरफान की गंभीर बीमारी की खबरें चल रही हैं.लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में अभिनेता इरफान की बीमारी को लेकर अपुष्ट दावे भी किए जा रहे हैं. जिसकी वजह से एक्टर इरफान के बारे में भ्रम की स्थिति बन गयी है.

क्या दावा कर रहे हैं अखबार और वेबसाइट? अखबारों का दावा है कि बॉलीवुड को हासिल से लेकर हिंदी मिडियम जैसी फिल्में देने वाले इरफान खान को ब्रेन कैंसर हो गया है. दावा है अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले इऱफान खान को इलाज के लिए मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वेबसाइटों का दावा है कि इरफान खान को ग्लियोब्लास्टोमा मल्टीफोर्मे ग्रेड 4 नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं जो एक तरह का खतरनाक ब्रेन कैंसर है. दावा है कि ये बीमरी इतनी खतरनाक है कि डॉक्टरी भाषा में इसे डेथ ऑन डैग्नॉसिस के नाम से जाना जाता है.यानि बीमारी का पता तब चलता है जब मौत बिल्कुल करीब होती है.

दावा तो ये भी किया जा रहा है कि बीमारी की वजह से फिल्मों में फर्राटे से डॉयलॉग बोलने वाले अभिनेता इरफान खान की जुबान भी लड़खड़ाने लगी है. लेकिन कहीं कहीं खबर ये छपी है कि उन्हें ब्रेन कैंसर नहीं ब्रेन ट्यूमर है.

दिल्ली, गाजियाबाद से प्रकाशित होने वाले निवाण टाइम्स नाम के एक दैनिक अखबार ने ये खबर छापी है कि इरफान खान को आंतों और लीवर का कैंसर है जिसकी वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और आगे की इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले जाया जाएगा.

एबीपी न्यूज़ की इरफान की बीमारी की पड़ताल इसफार ने 5 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की. इस चिट्ठी में इऱफान खान ने लिखा, ''कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है. बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है. मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी.''

उन्होंने लिखा, ''हालांकि मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा. मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के रास्ते तलाश रहे हैं. इस कोशिश के दौरान कृपया आपलोग कयास न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा. तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें.''

इरफान ने ट्विटर पर लोगों से सिर्फ ये बात कही की उन्हें कोई दुर्लभ बीमारी हुई है जिसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. लेकिन अखबारों और वेबसाइट्स ने अपने सूत्रों के हवाले से अलग-अलग बीमारी का हवाला देकर खबरें छाप दी.

अखबारों का दावा था कि इरफान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं तो हमने अपनी पड़ताल में कोकिलाबेन अस्पताल से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की इस प्रयास में हम संवादएजेंसी पीटीआई की एक खबर मिली जिसमें कोकिलाबेन अस्पताल का जवाब लिखा गया है. संवाद एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कोकिलाबेन अस्पताल प्रबंधन ने अपने यहां इरफान के भर्ती होने से इनकार किया है.

अस्पताल में नहीं तो कहां हैं इरफान? फिल्म पत्रकार कोमल नाहटा का एक ट्वीट मिला जिसमें उन्होंने लिखा था, ''इरफान बीमार हैं लेकिन उनकी हालत के बारे में पिछले कुछ घंटों से जो खबर फैलाई जा रही है वो गलत है. इरफान के अस्पताल में भर्ती होने की जो खबर चल रही है वो भी झूठ है. ईश्वर की कृपा से इरफान दिल्ली में हैं और बस यही एक सच है.''

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा का कहना था कि इरफान मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में हैं ऐसे में सच जानने के लिए हमने इरफान की टीम से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन वहां से हमें कोई जवाब नहीं मिला. साथ ही न्यूज एंजेसी पीटीआई को भी इरफान की टीम ने कहा कि वो इस वक्त कोई बयान नहीं देना चाहते हैं. जल्द ही वो इस बारे में बात करेंगे.

ऐसे में सोशल मीडिया और अखबारों में इरफान के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होने का दावा झूठा साबित हुआ है और जब की इरफान या उनकी टीम की तरफ से उनकी बीमारी को लेकर कोई बयान नहीं आता तब तक के लिए इरफान के ब्रेन कैंसर, ब्रेन ट्यूमर या आतं-लीवर का कैंसर होने के दावे की पुष्टि करने का कोई ठोस सबूत नहीं है.

हम इरफान की निजता का सम्मान करते हैं और उनके मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. साथ ही हम अपने दर्शकों से भी अपील करते हैं कि जब इरफान ने खुद कहा है कि वो जल्द ही अपनी बीमारी के बारे में सबके सामने आकर बात करेंगे तो सबको इंतजार करने की जरूरत है. एबीपी न्यूज की अपील है कि अभिनेता इरफान की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया में आधारहीन दावे न किए जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget