एक्सप्लोरर

तीन तलाक: शायरा बानो सहित इन महिलाओं की जिंदगी एक पल में बर्बाद हो गई!

देश में ऐसी कई मुस्लिम महिलाएं हैं जिनकी जिंदगी तीन तलाक ने एक पल में बर्बाद कर दी. लेकिन आज फैसला की घड़ी आ गई है. अब देखना होगा की क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाओं का भविष्य सुधरेगा या फिर देश में इस कुप्रथा से महिलाओं की जिंदगी आगे भी बर्बाद होती रहेगी.

नई दिल्ली:  तीन तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला सुनाने जा रहा है. इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए मुस्लिम महिलाओं की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दलीलें रखी गई, जबकि पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे धार्मिक मसला बताते बुए इस पर सुनवाई न करने की मांग की थी. देश में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें छोटी सी बात पर उनके पति ने तलाक दे दिया और एक पल में इनकी जिंदगी बर्बाद हो गई. तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की कहानी एक जैसी है. ‘तीन तलाक’ पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, यहां जानें पूरा मामला उत्तराखंड की शायरा बानो का दर्द उत्तराखंड की रहने वाली शायरा बानो को उनके पति रिजवान अहमद ने तलाक दे दिया था. तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली मुस्लिम महिला शायरा बानो ने बताया कि उसके पति ने छह बार उसका अबॉर्शन कराया था. इतना ही नहीं बानो ने कहा कि उसका पति खुद उनको गर्भनिरोधक गोलियां देता था. 37 साल की शायरा दो बच्चों की मां है. दोनों बच्‍चे पिता के पास रहते हैं. उनका कहना है कि वह अपने बच्‍चों के साथ रहना चाहती है. शायरा ने कहा कि वो न्याय लेकर अपनी जिंदगी में वापस लौटना चाहती है. पांच जजों की संविधान पीठ सुबह 10.30 बजे सुनाएगी तीन तलाक पर फैसला, यहां जानें पूरी कहानी रुखसाना को इंसाफ की आस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की रहने वाली रुखसाना की सात साल पहले शादी हुई थी. पहली बार शादी से दो बच्चे हुए. पति ने तलाक दिया फिर पति पर शादी का दबाव बना, तो परिवार के ही एक सदस्य के साथ हलाला करना पड़ा. जिसके बाद पति से दोबारा शादी हुई और दो बच्चे फिर हुए. दस  महीने पहले रुखसाना को प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया गया. तीन तलाक से रेहाना की जिंदगी तबाह  पीलीभीत की रहने वाली रेहाना को 18 साल शादी के बाद विदेश में रहने वाले पति ने फोन पर ही तीन बार तलाक कह कर छोड़ दिया. इसके बाद ससुरालवाले घर से निकालने में लग गए. रेहाना अड़ी रही तो उस पर एसिड अटैक हो गया. आतिया का मामला साल 2016 में उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की आतिया साबरी के पति ने कागज पर तीन तलाक लिखकर आतिया से अपना रिश्ता तोड़ लिया था. 2012 में आतिया की शादी हुई, उनकी दो बेटियां हैं. उनका आरोप है कि लगातार 2 बेटियां से उनके शौहर और ससुर नाराज थे और उन्हें घर से निकालना चाहते थे. उनका कहना है कि दिसंबर 2015 में उन्हें जहर पिलाकर मारने तक की कोशिश की गई थी. इसके बाद वह अपने मायके चली गई थीं. ससुराल में आतिया को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था. खरगौन में करीब 50 महिलाएं तीन तलाक से पीड़ित मध्यप्रदेश के खरगौन में एक गांव ऐसा है, जहां करीब 50 महिलाएं तीन तलाक से पीड़ित हैं. इन महिलाओं को छोटी सी छोटी बात के लिए तीन तलाक दे दिया गया. ये महिलाएं अब खुल कर तीन तलाक के खिलाफ मोर्चा खोल रही है. मुंबई की मुस्कान का दर्द मुंबई की मदीना उर्फ मुस्कान ने लव मैरिज की थी. शादी के कुछ साल सब सही चला, लेकिन बाद में पति का रंग बदला और उसने मदीना को फोन पर तीन तलाक दे दिया. उत्तर प्रदेश की खुशबू का दर्द उत्तर प्रदेश की रहने वाली खुशबू को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया. खुशबू के मुताबिक, उसका पति शादी के बाद से उसे पैसों के लिए मारता-पीटता था और एक दिन उसे फोन पर तलाक दे दिया. पश्चिम बंगाल की रूपा का दर्द पश्चिम बंगाल की रूपा को शादी के तीन महीने बाद ही उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. यही नहीं पति ने तलाक देकर उसे घर से भी निकाल दिया. मुंबई की लुबना का दर्द मुंबई के बांद्रा की लुबना की 11 साल पहले शादी हुई थी. अब पति ने तलाक दिया है. लुबना के मुताबिक पति ने दूसरी महिला के प्रेम में फंस कर उसे तीन तलाक दिया. पश्चिम बंगाल की रीना का दर्द पश्चिम बंगाल की रीना को भी फोन पर मिला तीन तलाक मिला था. सात साल पहले रीना की शादी हुई थी. शादी के तीन महीने बाद ही पति ने उसे तलाक दे दिया. रामपुर की गुलशन परवीन का मामला 2016 में यूपी के रामपुर में रहने वाली गुलशन परवीन को नोएडा में काम करने वाले पति ने दय रुपये के स्टांप पेपर पर तीन तलाकनामा भेज दिया. गुलशन की 2013 में शादी हुई थी और उसका दो साल का बेटा भी है. देश में ऐसी कई मुस्लिम महिलाएं हैं जिनकी जिंदगी तीन तलाक ने एक पल में बर्बाद कर दी. लेकिन आज फैसला की घड़ी आ गई है. अब देखना होगा की क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुस्लिम महिलाओं का भविष्य सुधरेगा या फिर देश में इस कुप्रथा से महिलाओं की जिंदगी आगे भी बर्बाद होती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget