एक्सप्लोरर

Year Ender 2022: बिलावल भुट्टो के बयान के बाद बढ़ी और कड़वाहट, जानें कैसा रहा भारत-पाकिस्तान संबंधों के लिहाज से साल 2022?

Year Ender 2022: बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कमेंट करने के बाद दोनों देशों के संबंध और खराब हो गए हैं. फरवरी 2021 में एलओसी पर समझौते के बाद संबंधों में सुधार की उम्मीद थी.

India-Pak Relation Year Ender 2022: भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों पर साल 2019 से बर्फ जमी है. इस साल भारतीय नेतृत्व के खिलाफ पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) के अशोभनीय बयान के बाद संबंध और खराब हो गए हैं. इसके चलते परमाणु शक्ति संपन्न इन दोनों देशों के बीच रिश्तों को जल्द बहाल होने की उम्मीदों को झटका लगा है. अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर लिया था.

इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम कर दी थी और व्यापार संबंध खत्म कर दिए थे. तब से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच केवल एक सकारात्मक घटनाक्रम देखने को मिला है और वह है फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते की बहाली. इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में ऐसे और कदम उठाए जाने की उम्मीद जगी थी. हालांकि इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में गर्मजोशी का कोई संकेत नहीं मिला है.

बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के बारे में की थी टिप्पणी
इस साल भारत ने पाकिस्तान पर नियंत्रण रेखा के निकट सीमा पार घुसपैठ और आतंकवादियों के अड्डों को फिर से सक्रिय करने का आरोप लगाया. ऐसे में दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई सुधार देखने को नहीं मिला. हालांकि पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत देश में आतंकवादी समूहों का समर्थन करता है. भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा कि आतंकवाद का समसामयिक केंद्र हुत सक्रिय है. उन्होंने इससे निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया. हालांकि जयशंकर ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि वह पाकिस्तान का जिक्र कर रहे थे. जयशंकर के इस बयान के बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा.

आम चुनाव के बाद संबंधों में सुधार की जताई उम्मीद
बिलावल की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी भावना देश में आतंकवादी संगठनों के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं पर निकालते, जिन्होंने आतंकवाद को देश की नीति का एक हिस्सा बना दिया है. भारत-पाक संबंधों की संभावनाओं के बारे में सरगोधा विश्वविद्यालय के डॉ. अशफाक अहमद ने कहा कि निकट भविष्य में तनावपूर्ण संबंधों में सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है. 

डॉ. अशफाक ने कहा, "अगर कोई चमत्कार हो जाए तो अलग बात है, लेकिन मुझे आने वाले महीनों में कोई सुधार होता नहीं दिखता." उन्होंने पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो सकता है जब मौजूदा सरकार को चुनाव में जीत हासिल हो. अहमद ने कहा, "यह सरकार व्यापार और आर्थिक संबंध रखना चाहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि विभिन्न वाणिज्यिक समूह आर्थिक कारणों से भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए दबाव बना रहे हैं." 

ये भी पढ़ें-

Army Truck Accident: नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक का एक्सीडेंट, 16 जवान शहीद, 4 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget