एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी में महाभारत: शिवपाल के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

नई दिल्ली: ये बस संयोग ही हो सकता है कि राजनीति में चाचा शिवपाल का पाला हमेशा भतीजे अखिलेश यादव से ही पड़ता रहा है. हर बार उन्हें अखिलेश से हार मिलती रही है. समाजवाद की विचारधारा और साइकिल के निशान के साथ मुलायम सिंह यादव ने 1992 में जब समाजवादी पार्टी बनाई तब परिवार में हर उस व्यक्ति को जगह दी जो राजनीति कर सकता था.

तब अखिलेश यादव तो समाजवादी पार्टी का चेहरा नहीं थे लेकिन शिवपाल यादव तब से मुलायम सिंह की अंगुली पकड़कर चलते आ रहे हैं. जब मुलायम राजनीति में राममनोहर लोहिया की विचारधारा पर राजनीति में खुद भी संघर्ष कर रहे थे और शिवपाल को भी राजनीति के सबक सिखा रहे थे. आज राजनीतिक तजुर्बे में शिवपाल किसी से कम नहीं. शिवपाल सिंह यादव 20 साल से यूपी विधानसभा के सदस्य हैं. मुलायम की सरकारों में मंत्री रहे. जब मुलायम ने देश की राजनीति के लिए दिल्ली का रुख किया तो मायावती की सरकार के वक्त विपक्ष के नेता बने. अखिलेश सरकार में कई अहम विभाग संभाल चुके हैं शिवपाल. अभी यूपी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं शिवपाल यादव. शिवपाल, मुलायम से 16 साल छोटे हैं. छोटे औऱ बड़े भाई का हर धर्म, हर फर्ज निभाया दोनों भाइय़ों ने लेकिन बेटे के आगे मुलायम हारते रहे. भाई शिवपाल को आगे नहीं कर पाए. 2012 में जब समाजवादी पार्टी ने मायावती को हराकर सत्ता हासिल की जब मुलायम के सामने दो सवाल थे. या तो खुद मुख्यमंत्री बनें या यूपी की गद्दी अपने बेटे अखिलेश यादव को सौंपकर खुद देश के प्रधानमंत्री बनने की तैयारी करें. मुलायम ने दूसरा विकल्प चुना. गद्दी अखिलेश को सौंपी. तब शिवपाल कुछ बोल नहीं पाए थे. कैसे बोलते भतीजे की ताजपोशी के खिलाफ. शिवपाल ने हालात से समझौता किया. बेटे के आगे छोटे भाई को आगे न करने की बड़े भाई की मजबूरी समझ ली. जो काम अखिलेश ने सौंपा, वो किया, जो काम मुलायम ने दिया वो भी करते रहे. लेकिन मन मारकर राजनीति और रिश्तेदारी निभाना कब तक चलता. अखिलेश ने जब खुद को समाजवादी पार्टी का चेहरा मानकर चाचा के फैसलों पर वीटो लगाना शुरू कर दिया. तो चाचा भी रिश्ते की मर्यादा में बंधे न रह पाए और भतीजा भी अपनी मर्जी का मालिक हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget