एक्सप्लोरर

Indian Politics: भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान? केंद्रीय मंत्री ने संसद में कर दिया बड़ा दावा

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार (25 मार्च) को कहा भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और झूठे दावों का खंडन होना चाहिए. उन्होंने अल्पसंख्यकों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका बताई.

Nation Building: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार (25 मार्च) को भारत में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित हैं और इसके विपरीत झूठी अफवाहें फैलाने वालों का सच सामने आना चाहिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अल्पसंख्यक समुदायों ने राष्ट्र निर्माण में हमेशा अहम भूमिका निभाई है और आगे भी निभाते रहेंगे.

रिजिजू राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) की ओर से आयोजित राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में सभी समुदायों की भागीदारी जरूरी है और अल्पसंख्यक समुदाय इस दिशा में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को समान अवसर देना है ताकि वे राष्ट्र के विकास में योगदान कर सकें.

हज सम्मेलन के दौरान जनसंख्या पर दिया बयान

अपनी हाल ही की सऊदी अरब यात्रा का जिक्र करते हुए किरेन रिजिजू ने बताया कि हज सम्मेलन के दौरान 80 देशों के मंत्री मौजूद थे. इस दौरान इंडोनेशिया के एक मंत्री ने कहा कि उनके देश में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है. इस पर रिजिजू ने जवाब दिया कि यदि भारत में जनगणना हो तो संभव है कि मुसलमानों की आबादी इंडोनेशिया से ज्यादा हो सकती है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि कोविड महामारी की वजह से 2021 की जनगणना नहीं हो सकी थी.

संविधान के तहत सुरक्षित हैं अल्पसंख्यक

रिजिजू ने जोर देकर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और संविधान आधारित देश है जहां सभी धर्मों और समुदायों को समान अधिकार हासिल हैं. उन्होंने कहा कि देश की शासन व्यवस्था संविधान की ओर से  संचालित होती है जो सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है. उन्होंने अपील की कि भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों पर ध्यान न दिया जाए और सत्य को पहचाना जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget