एक्सप्लोरर

किरण बेदी ने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज

किरण बेदी ने सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्टों में उनके इस्तीफे की आशंकाओं को गलत बताते हुये कहा कि वह पुडुचेरी में व्यवस्थागत सुधारों के अपने अभियान में शिद्दत से जुटी हैं. उन्होंने पुडुचेरी में नए मुख्य सचिव की तैनाती का स्वागत करते हुये कहा कि यह बदलाव राज्य के हित में किया गया है.

नई दिल्ली: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने केन्द्र शासित राज्य में नये मुख्य सचिव की तैनाती से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा देने की अफवाहों का जोरदार खंडन किया है.

बेदी ने सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्टों में उनके इस्तीफे की आशंकाओं को गलत बताते हुये कहा कि वह पुडुचेरी में व्यवस्थागत सुधारों के अपने अभियान में शिद्दत से जुटी हैं. उन्होंने पुडुचेरी में नए मुख्य सचिव की तैनाती का स्वागत करते हुये कहा कि यह बदलाव राज्य के हित में किया गया है.

 

बेदी ने कहा ‘‘हमें एक ऐसे मुख्य सचिव की जरूरत है जो तटस्थ हो, सभी की बात सुनता हो और अधिकारी तंत्र के बीच सामंजस्य बढ़ाने वाला हो. जो हालात को सुधारने में यकीन करता हो, बिगाड़ने में नहीं. मैं नये मुख्य सचिव की नियुक्ति का स्वागत करती हूं.’’

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली सरकार में लोक निर्माण सचिव अश्विनी कुमार को पुडुचेरी का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में कुमार की तैनाती से बेदी के नाराज होने का हवाला देते हुये उनके इस्तीफे की आशंका जताई गयी थी. हालांकि बेदी ने शनिवार की सुबह आईआईटी दिल्ली द्वारा उन्हें सम्मानित करने की तस्वीरें ट्वीट कर इस सम्मान के लिये खुशी का इजहार भी किया था.

देर शाम इस्तीफे की आशंकाओं का खंडन करते हुये उन्होंने कहा कि वह नहीं जानतीं कि ये अफवाहें कौन फैला रहा है. उन्होंने कहा ‘‘मैं आईआईटी में सम्मान ग्रहण करने दिल्ली आयी हूं. कल वापस पुडुचेरी जा रही हूं. मैं पुडुचेरी में व्यवस्थागत खामियों को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रही हूं और इस काम में हर तरह के सकारात्मक सहयोग का स्वागत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget