एक्सप्लोरर

Kids Vaccination: बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू, 2 से 6 साल के 5 बच्चों को लगा टीका

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल शुरू हो चुका है. कानपुर देहात में पहली बार दो साल आठ महीने की बच्ची को टीका लगाया गया है.

लखनऊ: देश में अब बच्चों पर कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है. अब तक 2 से 6 साल तक के उम्र के 5 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है. पहली बार दो साल आठ महीने की बच्ची को टीका लगाया गया. कानपुर देहात में एक निजी डॉक्टर ने अपनी बच्ची पर वैक्सीन ट्रायल के लिए उसका वैक्सीनेशन करवाया. इन बच्चों को टीका लगाने से पहले ब्लड सैंपल लिया गया. ये टीका कौवैक्सीन के प्लान के तहत लगाया गया है. 

कानपुर के डॉक्टर जेएस कुशवाहा ने बताया, अभी तक 12-18 साल के 20 बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, 6 से 12 साल के भी 20 बच्चों को डोज दी गई और 2 से 6 साल के पांच बच्चों को टीका लगाया गया है. सभी बच्चे ठीक हैं. कोई खास प्रॉब्लम नहीं है. थोड़ा बहुत दर्द हो रहा है बस.

सीरम इंस्टीट्यूट बच्चों पर जुलाई में शुरू करेगा ट्रायल
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी बच्चों को कोविड से सुरक्षा देने वाली कोवोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल जुलाई में शुरू करने के संकेत दिए हैं. टीका डेवलप करने वाली अमरीकी कंपनी नोवावैक्स ने अमरीका में किए गए बच्चों पर ट्रायल के बाद कहा था कि अमरीकी राज्य मैक्सिको के 119 शहरों में इसके फेज-3 ट्रायल के बहुत अच्छे परिणाम सामने आए जिनका प्रतिशत 90.4% रहा.

सितंबर में बच्चों की वैक्सीन को मंजूरी मिलने की उम्मीद
दिल्ली एम्स अस्पताल के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को सितंबर तक बच्चों के लिए मंजूरी दी जा सकती है. उन्होंने कहा, ''बच्चों पर कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के बाद सितंबर तक डाटा उपलब्ध हो जाएगा. इसी महीने बच्चों के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है. इसके साथ ही अगर फाइजर-बायोएनटेक को भारत में मंजूरी मिलती है तो यह भी बच्चों के लिए एक वैक्सीन का एक विकल्प हो सकता है.''

हालांकि डॉ. गुलेररिया ने इस बात से इनकार किया है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना ज्यादा है. उन्होंने कहा कि इस थ्योरी पर विश्वास करने का कोई कारण ही नहीं है. 

ये भी पढ़ें-
Corona Update: 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा आए नए मामले, एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा

Delta+ Variant: डेल्टा प्लस वेरिएंट भारत में लेकर आएगा कोरोना की तीसरी लहर? जानिए विशेषज्ञों ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget