एक्सप्लोरर

रेप के आरोपों से चर्च में खलबली, प्रधान पादरी पर लगे संगीन आरोप

केरल में एक नन की ओर से एक रोमन कैथलिक पादरी के खिलाफ लगाए गए बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों ने चर्च में खलबली पैदा कर दी है.

कोट्टयम/कोच्चि: केरल में एक नन की ओर से एक रोमन कैथलिक पादरी के खिलाफ लगाए गए रेप और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपों ने चर्च में खलबली पैदा कर दी है. अनुयायियों के एक तबके ने घटना को कथित तौर पर दबाने को लेकर साइरो-मालाबार चर्च के प्रधान के खिलाफ अर्जी दायर की है. पीड़िता की ओर से दो साल पहले दी गई शिकायत पर कथित तौर पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर साइरो-मालाबार चर्च के प्रधान पादरी जॉर्ज एलेनचेरी के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है.

प्रधान पादरी ने नन की शिकायत को किया था नज़रअंदाज़ एर्नाकुलम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय साखरे को दी गई अर्जी में चर्च के अनुयायियों ने आरोप लगाया कि नन ने प्रधान पादरी को बताया था कि जालंधर के पादरी उन पर कैसे जुल्म कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पीड़िता की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया. शिकायत दाखिल करने वाले अनुयायियों के प्रतिनिधि जॉन जैकब ने कहा कि यदि प्रधान पादरी ने पुलिस को शिकायत से अवगत करा दिया होता ऐसे हालात पैदा नहीं होते.

प्रधान पादरी अभी वेटिकन में हैं प्रधान पादरी के खिलाफ लगे आरोपों पर साइरो-मालाबार चर्च की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्रधान पादरी अभी वेटिकन में हैं. केरल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसेफाइन ने कहा कि अगर रेप के आरोप लगाए गए हैं तो मामला पुलिस को सौंपा जाना चाहिए था. बहरहाल, साइरो-मालाबार चर्च के सूत्रों ने दावा किया कि चर्च का इन आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि पादरी और नन चर्च के लैटिन पंथ में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

पीड़िता के साथ रेप-अप्राकृतिक यौनाचार हुआ कोट्टयम के जिला पुलिस प्रमुख को दी गई अपनी शिकायत में नन ने आरोप लगाया कि रोमन कैथलिक चर्च के जालंधर डायोसीज के पादरी ने 2014 और 2016 के बीच कोट्टयम के पास एक छोटे से कस्बे में कई बार उससे रेप और अप्राकृतिक यौनाचार किया. नन ने कहा था कि वह शीर्ष पादरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी. शिकायतकर्ता नन ने आरोप लगाया कि 2014 में पहली बार जिले के कुराविलनगड के एक अनाथालय के पास बने अतिथि गृह में उससे रेप किया गया था.

पादरी के समर्थकों ने आरोपों को खारिज किया इस बीच, पादरी के समर्थकों ने पादरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि नन ने पादरी के खिलाफ उस वक्त शिकायत दाखिल की जब जालंधर डायोसीज के अधिकारी की हैसियत से उन्होंने नन के रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वे पादरी को धमकी दे रहे हैं. अपनी शिकायत में पादरी ने आरोप लगाया कि नन के रिश्तेदारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. यह धमकी तब दी गई जब पादरी ने एक महिला की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए.

पुलिस ने जांच शुरू की नन और पादरी की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस उपाधीक्षक रैंक के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने कोट्टायम जिले के कुराविलनगड के पास के एक कॉन्वेंट में पीड़िता का बयान दर्ज किया. नन ने दावा किया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत पहले प्रधान पादरी से की थी. पुलिस ने बताया कि वह आरोपी पादरी का बयान लेने के लिए जालंधर जाएगी. केरल के रहने वाले आरोपी पादरी 2013 से जालंधर में पादरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget