एक्सप्लोरर

राजकीय सम्मान के बिना ही दफनाया जाएगा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का शव, निधन से पहले जताई थी इच्छा

Oommen Chandy Death:केरल के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार गुरूवार को मनाया जाएगा.

Oommen Chandy Death: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया था. चांडी ने अपने निधन से पहले आम आदमी की तरह अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी . जिस वजह से उनके पार्थिव शरीर को  गुरूवार को राजकीय सम्मान के बिना ही दफनाया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री चांडी पार्थिव शरीर को कल कोट्टायम के पुथुपल्ली में उनके चर्च में ईसाई रीतियों के साथ दफनाया जाएगा. सामान्य तौर पर पूर्व मुख्यमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाता है, जिसमें बंदूकों की सलामी दी जाती है, लेकिन चांडी के अंतिम संस्कार में ऐसा नहीं होगा.

आम आदमी की तरह अंतिम संस्कार की जताई थी इच्छा 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि चांडी ने अपने निधन से पूर्व अपने परिवार के सामने इच्छा जताई थी कि उन्हें मृत्यु के बाद आम आदमी की तरह दफनाया जाए. उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्होंने अपने लिए आम आदमी की तरह अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी. उनका परिवार उस इच्छा को पूरा कर रहा है.’’

सरकार के एक सूत्र ने बताया कि चांडी के परिवार ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इच्छा प्रकट की कि उन्हें बिना राजकीय सम्मान के, आम आदमी की तरह दफनाया जाए. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सचिव एवं विधायक पी. सी. विष्णुनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवंगत नेता के परिवार का अनुरोध स्वीकार कर लिया है.

इससे पहले 2010 में दिग्गज कांग्रेस नेता और चार बार केरल के मुख्यमंत्री रहे के. करुणाकरण का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. वहीं वामपंथी नेता और मुख्यमंत्रियों- ईएमएस नंबूदरीपाद और ईके नयनार के अंतिम संस्कार से पहले धार्मिक रीतियों का अनुसरण नहीं किया गया था, लेकिन उनका अंतिम संस्कार भी पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था. दोनों का निधन क्रमश: 1998 और 2004 में हो गया था. चांडी के अंतिम संस्कार के लिए कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली ऑर्थोडॉक्स चर्च में तैयारियां चल रही हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Sagar Dhankhar Murder Case: रेसलर सुशील कुमार को मिली एक हफ्ते की जमानत, होगी घुटने की सर्जरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget