एक्सप्लोरर

केरल में बाढ़ की तबाही से गायब हुई ओणम की खुशियां

Kerala Flood: केरल बाढ़ का असर त्योहारों पर साफ दिख रहा है. बाजारों से रौनक गायब है, मंदिरों में लगने वाली सैकड़ों की लाइन भी आज नदारद है. लोग बाढ़ से तबाह घरों को संवारने में जुटे हैं.

नई दिल्ली: केरल बाढ़ ने ना सिर्फ आम जनजीवन अस्त व्यस्त किया है बल्कि लोगों के खुश रहने के लिए मनाए जाने वाले त्योहारों पर भी असर डाला है. आज केरल का सबसे बड़ा त्योहार ओणम है. ओणम के दिन आमतौर पर बाजारों और घरों में भारी रौनक रहती है लेकिन आज बाढ़ की वजह से हालात यह हैं कि लोग चुपचाप अपने घरों में अपनी ज़िंदगी की पटरी पर वापस लौटने की ज़द्दोज़हद में लगे हैं. आज बाज़ार सूने हैं और मंदिरों में लगने वाली सैकड़ों की लाइन भी आज नदारद है.

सावन महीने की त्रयोदशी को ओणम मनाया जाता है. ओणम वैसे तो 4 दिन का होता है लेकिन इसके दो दिन महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान लोग खुद सजते हैं, अपने घर सजाते हैं. अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं, नृत्य करते हैं और रंगोली बनाते हैं. इस बार त्योहार के प्रमुख दो दिन 24 और 25 अगस्त को मनाया जा रहा है. 24 अगस्त यानी आज उथ्रादम (पहला ओणम) और 25 अगस्त को थिरूओणम (प्रमुख ओणम) मनाया जाएगा. ऐसी मान्यता है कि थिरूओणम के दिन असुर राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं और उन्हीं की स्वागत में यह पर्व मनाया जाता है.

केरल में बाढ़ की तबाही से गायब हुई ओणम की खुशियां

त्रिशूर के मुख्य बाजार में कपड़ों की दुकान चलाने वाले विजय राघवेंद्र ने कहा कि इस साल त्योहार पूरी तरह फीका दिखाई दे रहा है. मोहन नाम के व्यापारी त्रिशूर के मुख्य बाज़ार में कॉस्मेटिक्स का सामान बेचते हैं. उन्होंने भी कहा कि इस साल त्योहार की रौनक देखने को नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि पहले जहां रोज़ाना वो 25 से 30 हज़ार की बिक्री करते थे वहीं आज बिक्री घटकर मात्र 5 हज़ार के आसपास रह गई है.

मोदी सरकार ने सिर्फ 600 करोड़ की मदद पर दी सफाई, UAE बोला- नहीं किया 700 करोड़ की मदद का एलान

नौकरी से सेवानिवृत्त सुरेश ने कहा कि बाढ़ की वजह से लोग 15-20 साल पीछे चले गए हैं और इस साल बाजारों में मौजूद खालीपन देखकर पता चल रहा है कि कैसे बाढ़ ने लोगों को प्रभावित किया है. ओणम के त्योहार में लोग अपने घरों में फूलों से रंगोली बनाते हैं लेकिन इस साल फूलों के बाज़ार में भी उंगलियों पर गिने जा सकने वाले लोग दिखे.

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण सदी के सबसे बुरे हालात के मद्देनजर पिछले दिनों कहा था कि ओणम उत्सव को रद्द कर दिया गया है. केरल सरकार ने राज्य भर में सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने के लिए दी जानी वाली 30 करोड़ रुपये की राशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का फैसला किया. दो दिनों पहले मनी ईद/बकरीद पर भी बाढ़ का असर दिखा. लोगों ने सामाजिक सौहार्द्र के लिए त्योहार नहीं मनाया और एक दूसरी की मदद करते दिखे.

केरल में दिखी हिन्दु-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, मुस्लिमों ने मंदिर में अदा की नमाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget