एक्सप्लोरर

केरल को PM मोदी की इस सौगात से शशि थरूर हुए खुश, कहा- राजनीति से परे होना चाहिए विकास

Kerala First Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में केरल को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुशी जताई है.

Kerala First Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने में जुटा है. इसी कड़ी में अब दक्षिणी राज्य केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. इसे लेकर तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने खुशी जताई है. थरूर ने कहा विकास को राजनीति से परे होना चाहिए.

थरूर ने पिछले साल फरवरी में किए अपने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे खुशी है कि 14 महीने पहले मैने जो सुझाव दिया था, अश्विनी वैष्णव ने वैसा ही किया. 25 तारीख को तिरुवनंतपुर से नरेंद्र मोदी के पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने को लेकर उत्सुक हूं. विकास को राजनीति से परे होना चाहिए.''

ये होगा रूट

केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल, 2023 को हरी झंडी दिखाकर तिरुवनंतपुरम से रवाना करेंगे. केरल वंदे भारत ट्रेन 501 किमी का सफर करेगी जो कुल 7.5 घंटे में पूरा होगा. 

केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन का रूट भी सामने आया है. यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी. रास्ते में यह ट्रेन कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, थ्रिसुर, तिरूर, कोझिकोड स्टेशन पर रुकेगी. 

नहीं मिलेगी फुल स्पीड

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, लेकिन केरल में रूट सही न होने के चलते कई जगहों पर धीमी चलेगी. उन्होंने बताया कि कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के बीच ट्रेन की स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है, लेकिन कई दूसरे हिस्सों में यह 70 से 80 किमी हो जाती है. केरल में तीन चरण में ट्रैक को अपग्रेड किया जाएगा. इसके लिए 351 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है.

देश में 15 वंदे भारत ट्रेन

अब तक देश में कुल 15 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है. यह ट्रेन पूरी तरह से 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है. इस ट्रेन को पहली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच साल 2019 में चलाया गया था. वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है. यह ट्रेन 100 फीसदी वातानुकूलित है. इसमें जीपीएस सिस्टम, वाईफाई, ऑटोमेटिक दरवाजे आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद है. 

यह भी पढ़ें

Vande Bharat Express: राजस्थान की पहली वंदे भारत की शुरुआत, देखिए ट्रेन के अंदर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget