एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल की मुहिम 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ', जनता से मांगा सहयोग

दिल्ली में युद्ध प्रदूषण के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने आज से 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन की शुरुआत की है. केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से सहयोग मांगा है.

नई दिल्ली: प्रदूषण का खतरा गहराता जा रहा है और वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. दिल्ली सरकार ने युद्ध प्रदूषण के विरुद्ध कैम्पेन के तहत अभी तक कई कैम्पेन चलाये हैं और पॉलिसी भी लागू की हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिये 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैम्पेन शुरू करने की घोषणा की है.

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा, "इस वक्त दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और हर साल इस वक्त आस पड़ोस के राज्यों में पराली जलने की वजह से जो धुआं आता है उसकी वजह से प्रदूषण बढ़ता है. हम देख रहे हैं कि आसपास के पड़ोसी राज्यों में पराली जलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है.

पराली जलने की वजह से धुआ दिल्ली आ रहा है- केजरीवाल

मैं समझता हूं कि दिल्ली में ये धुआं पहुंचने तक फिर भी कम हो जाता होगा लेकिन जिन गांव में पराली जलाने के लिए किसान मजबूर होते हैं उन गांव में क्या हाल होता होगा? साल दर साल यही कहानी चलती आ रही है जो पराली जलने की वजह से धुआं दिल्ली आ रहा है उसके लिए तो हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन दिल्ली में अपने प्रदूषण को इस वक्त कम करने के लिए जो कदम हम उठा सकते हैं वह सब करेंगे."

सरकार के उठाये कदमों की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हम लोगों ने कई सारे कदम उठाए हैं प्रदूषण कम करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया है. दिल्ली में जो पराली है उसको जलाने की जरूरत ना पड़े उसके लिए हमने पूसा की बायो डी-कंपोजर तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है. इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा की है. ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी की घोषणा की है."

'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' कैंपन की आज से होगी शुरुआत- केजरीवाल

अपने नए कैम्पेन के लिये लोगों से सहयोग की अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा, "आज से हम एक नया कैंपेन शुरू कर रहे हैं, उसमें आप सबका सहयोग चाहिए. हम देखते हैं कि रोज रेड लाइट पर जब हम अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं उस समय हम गाड़ी ऑफ नहीं करते हैं. इसको 'आईडीलिंग' कहते हैं. उस टाइम गाड़ी से कितना धुआं निकलता है. पूरी दिल्ली में एक करोड़ रजिस्टर्ड व्हीकल हैं जिसमें अगर मान लें करीब 30-40 लाख व्हीकल रोज सड़क पर आते होंगे तो उनके धुएं से कितना प्रदूषण बनता है. आज से हम कैंपेन शुरू कर रहे हैं 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ'. हम सब लोग आज एक संकल्प लेंगे कि रेड लाइट अगर मिलेगी तो हम अपनी गाड़ी ऑफ करेंगे."

इस कैम्पेन के फायदे और विशेषज्ञों से मिली जानकारी साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा, "एक करोड़ व्हीकल रजिस्टर्ड हैं, अगर 10 लाख व्हीकल भी रेड लाइट पर अपनी गाड़ी ऑफ करना शुरू कर दें तो जो विशेषज्ञों ने मुझे कैलकुलेशन दी है उसके मुताबिक एक साल में PM10, 1.5 टन कम हो जाएगा और PM2.5, 0.4 टन कम हो जाएगा.

विशेषज्ञों का कहना है कि जब हम रेड लाइट पर आईडिलिंग करते हैं तो 1 मिनट में जितना ईंधन खर्च होता है, वह अगर ड्राइविंग कर रहे हो तो उससे ज्यादा खर्च होता है. 10 सेकंड आईडिलिंग में गाड़ी ऑफ करके ऑन करने से ज़्यादा धुआं खर्च होता है. यानी अगर ऑफ करके ऑन करें तो उससे धुआं तो कम होगा ही इंधन भी काफी बचेगा."

यह भी पढ़ें.

हाथरस मामला: सीबीआई अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों से आज कर सकती है पूछताछ

झारखंड के गुमला में किशोरी के साथ गैंगरैप, एक नाबालिग समेत पांचों आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget