एक्सप्लोरर

Terrorists Attack: कश्मीरी पंडित दुकानदार के सेल्समैन की हत्या में बड़ा खुलासा, मोहम्मद इब्राहिम खान नहीं था टारगेट!

Terrorists in Srinagar: आतंकवादियों ने सोमवार को श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में मोहम्मद इब्राहिम खान पर गोलियां चलाईं थी. वह बांदीपोरा का रहने वाला था और श्रीनगर में सेल्समैन के रूप में काम करता था

Terrorists in J&K Srinagar: श्रीनगर शहर में सोमवार शाम आतंकवादियों ने कश्मीर पंडित दुकानदार के एक सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में खुलासा हुआ है कि दुकानदार मालिक संदीप पिछले महीने मारे गए माखन लाल बिंदु के रिश्तेदार हैं. अब पुलिस ये छानबीन कर रही है कि कहीं आतंकियों का निशाना कश्मीरी पंडित संदीप मावा तो नहीं थे.

सोमवार को वारदात होने से दो घंटे पहले ही संदीप मावा अपनी दुकान से जा चुके थे. उनका सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान दुकान बंद कर संदीप की कार में बैठने जा रहे थे तभी आतंकियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.

बांदीपुरा जिले में हुई थी वारदात

पुलिस ने बताया, आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान पर बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली चलायी थी. खान को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. खान पास के महाराजगंज इलाके में एक सेल्समेन के तौर पर काम करता था.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है. खान की हत्या पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा किया गया दूसरा हमला है. इससे पहले रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नागरिक की हत्या की निंदा की. उमर ने ट्वीट किया, ‘‘इब्राहिम की नृशंस हत्या निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. दुर्भाग्य से इब्राहिम की हत्या घाटी, खासकर श्रीनगर में लक्षित हत्याओं की श्रृंखला में नवीनतम है. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें.’’

ये भी पढ़ें-

शरद पवार की मौजूदगी में महाराष्ट्र के गृह मंत्री के घर चल रही बैठक, समीर वानखेड़े की पत्नी ने मांगा राज्यपाल से मिलने का वक्त

Uttarakhand Elections: हरीश रावत का बड़ा एलान- सत्ता में आने पर गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget