सीमापार से गोलेबारी के बाद जम्मू कश्मीर सरकार ने राजौरी इलाके से सटे स्कूलों को दो दिन के लिए बंद किया

जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने संघषर्विराम उल्लंघन करके रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान की गोलेबारी के बाद राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त ने राजौरी जिले मे एलओसी से लगे इलाकों के स्कूलों को आज और कल बंद करने के आदेश जारी किए.
उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलेबारी में एक महिला की मौत होने और उसके पति के घायल होने के बाद नियंत्रण रेखा के नजदीक सभी स्कूल ऐहतियाती तौर पर बंद कर दिये गए हैं.’’
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे नौशेरा सेक्टर में गोलेबारी की .
Source: IOCL























