एक्सप्लोरर

कश्मीर में आतंकियों की गोली से घायल सेना के जवान कुलभूषण मानता ने तोड़ा दम, कल होगा शहीद का अंतिम संस्कार

Baramula Encounter: कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान कुलभूषण मानता ने दम तोड़ दिया. शुक्रवार को शहीद को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी जाएगी.

Jammu Kashmir Soldier Martyr: कश्मीर के बारामूला (Baramula) में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान सैनिक कुलभूषण मानता ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. आतंकी की गोली से घायल सेना के जवान ने अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से दम तोड़ दिया. बारामूला जिले के वाशरान गांव में पाकिस्तानी आतंकवादी की मौजूदगी की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना (Indian Army) और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान 26 अक्टूबर 22 को सुबह लगभग 5.00 बजे शुरू किया गया था.

बुधवार सुबह जैसे ही तलाशी शुरू हुई और तलाशी दल जंगल की ओर बढ़ रहा था, तभी आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलियां चला दीं. तलाशी दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस गोलाबारी में, राइफलमैन कुलभूषण मानता को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत सड़क मार्ग से जीएमसी बारामूला ले जाया गया. 

इलाज के दौरान हुआ कार्डियक अरेस्ट

बारामूला से घायल जवान को हेलीकॉप्टर से 92 बेस अस्पताल, श्रीनगर ले जाया गया लेकिन,  27 अक्टूबर 22 की सुबह करीब 11.45 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका. दोपहर 12.30 बजे बहादुर सैनिक की शहादत घोषित कर दी गई. 

शुक्रवार को दी जाएगी अंतिम विदाई

सेना की तरफ से राइफलमैन कुलभूषण मानता की शहादत को सलाम करते हुए कहा गया है कि सैनिक की शहादत भारतीय सेना के मूल्यों, परंपराओं और लोकाचार का प्रतीक है. बहादुर रायफलमैन कुलभूषण मानता के परिवार में उनकी पत्नी नीतू कुमारी हैं. वीर के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ग्राम गौंठ, पोस्ट मंझोली, तहसील कुपवी, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) भेजा जाएगा और 28 अक्टूबर 22 को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर BJP का पलटवार, CBI जांच की मांग, पढ़ें बड़ी बातें


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget