एक्सप्लोरर

करूणानिधि की हालत में सुधार, हॉस्पिटल के बाहर लगा समर्थकों का जमावड़ा

अपने नेता करूणानिधि की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए हैं. अलवरपेट इलाके के सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और इलाज के दौरान उनकी हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो गई थी. बड़ी संख्या में समर्थक अपने नेता के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. द्रमुक नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए राजा ने कहा, 'यह सच है कि उनकी हालत नाजुक हो गई थी लेकिन सघन चिकित्सा उपचार से उनकी तबीयत में सुधार हुआ है. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है.'

सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

राजा के इस जानकारी का करूणानिधि के समर्थकों ने खुशी में चिल्लाते हुए स्वागत किया. अपने नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए हैं. अलवरपेट इलाके के सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुबह से ही समर्थकों का अस्पताल में आना जाना लगा हुआ है लेकिन करूणानिधि की हालत बिगड़ने के बारे में खबर फैलने के बाद शाम साढ़े सात बजे से समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई.

करुणानिधि को देखने अस्पताल पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करूणानिधि की हालत में सुधार, हॉस्पिटल के बाहर लगा समर्थकों का जमावड़ा

देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने करूणानिधि से मुलाकात कर उनकी सेहत का जयजा लिया. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि की नाजुक हालत को देखते हुए देशभर नेताओं की उनपर नजर है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पीएमओ ने भी का फोन पर करूणानिधि की सेहत की जानकारी ली.

एम करूणानिधि की हालत कुछ समय के लिए हुई बेहद नाजुक

कावेरी अस्पताल ने रात 9:50 बजे करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा, 'द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि की हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो गई थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. उनकी सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल लगातार नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज जारी है.' इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं खासतौर पर महिलाओं को रोते देखा गया. करुणानिधि को बल्डप्रेशर में आयी गिरावट के बाद शुक्रवार को उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget