एक्सप्लोरर

चीनी कंपनी के लोगों को गृह मंत्रालय से वीजा दिलाने का मामला, आज CBI के सामने हो सकती है Karti Chidambaram की पेशी

VISA Scam: चीनी कंपनी के लोगों को गृह मंत्रालय से वीजा दिलाने के मामले में आज कार्ति चिदंबरम सीबीआई के सामने पेश हो सकते हैं. कार्ति के खास भास्कर रमन के साथ सीबीआई पहले ही पूछताछ कर रही है.

Visa Scam Case: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) के बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चीन की कंपनी (Chinese Copany) के लोगों को गृह मंत्रालय (Home Ministry) से वीजा दिलाने के केस में वो आज सीबीआई (CBI) के सामने पेश हो सकते हैं. ये मामला साल 2011 का है जब उनके पिता पी. चिदंबरम देश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 263 चीन के नागरिकों को वीजा (VISA) दिलाने का कथित घोटाला (SCAM) किया था. इस मामले में सीबीआई ने कार्ति के खास कहे जाने वाले भास्कर रमन (Bhaskar Raman) से पूछताछ की और इसी आधार पर सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए कहा है.  

कहा जा रहा है कि सीबीआई अब भास्कर रमन और कार्ति को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करेगी और यही कारण है कि भास्कर की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने उसकी 3 दिन की और बढ़वा ली है. कार्ति चिदंबरम के एकदम खास भास्कर रमन के साथ सीबीआई पिछले कई दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है. दरअसल सीबीआई जानना चाहती है कि वीसा घोटाले के मामले में भास्कर ने कार्ति के अलावा गृह मंत्रालय के किन किन अधिकारियों से बात और मुलाकात की थी और इस घोटाले में जो रकम आई वो किन किन लोगों के साथ साझा की.

भास्कर से सिलसिलेवार तरीके से पूछताछ हो रही है

सीबीआई सूत्रों से पता चला है कि भास्कर रमन से एजेंसी सिलसिलेवार तरीके से पूछताछ कर रही है. पहला ये कि वीसा घोटाले में किन अधिकारियों से मुलाकात की. जिन अधिकारियों से भास्कर ने मुलाकात की क्या उन्हीं अधिकारियों से कार्ति ने भी मुलाकात की. घोटाले की जो रकम आई वो किन किन अधिकारियों को दी गई और किस तरह से बांटी गई. भास्कर से सीबीआई एक ही सवाल कई तरीके से पूछ रही है. जिससे कि पता चल सके कि भास्कर कितना सच और कितना झूठ बोल रहा है.यही कारण है कि भास्करन की रिमांड अवधि पूरा होने पर सीबीआई ने उसकी तीन दिन की रिमांड अवधि विशेष कोर्ट से फिर बढवाई जिससे भास्करन द्वारा दिए गए बयानो को पूरी तरह से सत्यापित किया जा सके.

गृह मंत्रालय के अधिकारियों से भी सीबीआई करेगी पूछताछ

तो वहीं जांच से जुड़े एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भास्कर (Bhaskar Raman) के बयानों की समीक्षा के बाद गृह मंत्रालय के उन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है जिन्होंने वीजा (VISA) दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. मामले में आरोप है कि पंजाब मे काम कर रही एक चीनी कंपनी (Chinese Company) के लोगों को 50 लाख रूपये की कथित रिश्वत लेकर केद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) द्वारा वीजा बनाने के मामले मे विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले मे कार्ति और उनके सहयोगियो के यहां छापेमारी भी की गई थी. इसके बाद सीबीआई (CBI) ने उनके खास कहे जाने वाले भास्कर को चेन्नई से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था. भास्कर अभी भी सीबीआई की रिमांड पर है जहां उससे पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: एयरसेल-मैक्सिस मामला: पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को राहत, 6 मई तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

ये भी पढ़ें: Visa Corruption Case: कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन ने किस-किस को दी रिश्वत की रकम? गृह मंत्रालय के अधिकारियों से भी होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget