एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: राहुल गांधी का PM पर पलटवार, कहा- सरदार पटेल को नीचा दिखा रहे हैं मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो उनके मन में है वह आखिर में उनकी जुबां पर आ ही गया कि वह खुद को ऊपर साबित करने के लिए पटेल, गांधी सहित सबको नीचे दिखा सकते हैं.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सीमा में स्थित करतारपुर कॉरिडोर पर क्रेडिट लेने की होड़ मची है और इसी बहाने इतिहास भी खंगाला जा रहा है. आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह खुद को साबित करने के लिए सरदार पटेल और महात्मा गांधी को नीचा दिखा रहे हैं. राहुल ने फेसबुक पर सरदार पटेल और करतापुर गुरुद्वारा का फोटो शेयर किया है.

उन्होंने लिखा, ''अब प्रधानमंत्री मोदी सरदार पटेल पर सवाल उठा रहे हैं कि उस समय के नेताओं की सूझ बूझ की कमी के कारण करतारपुर पाकिस्तान चला गया. जो मोदीजी के मन में है वह आखिर में उनकी जुबां पर आ ही गया कि वह खुद को ऊपर साबित करने के लिए पटेल, गांधी सहित सबको नीचे दिखा सकते हैं.''

दरअसल, कल राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का जिक्र किया था और इसी बहाने बंटवारे के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर सवाल उठाए थे.

उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, "हम सत्ता के मोह को समझ सकते हैं, लेकिन मैं आश्चर्यचकित हूं कि कैसे इस तरह के मोह में संतुलन बिगड़ गया और इस तरह की गलतियां हो गईं. जब 1947 में भारत को आजादी मिली, जब यहां विभाजन हुआ, तब गद्दी हथियाने की इस तरह की जल्दबाजी थी कि वे नहीं देख सके कि धर्म के आधार पर किए गए विभाजन में, जिसमें मुस्लिम एक नया देश चाहते थे.. और इस तरह की गलतियां कर बैठे कि गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके अंतिम समय का स्थान पाकिस्तान में चला गया."

पीएम मोदी ने कहा, "अगर उन्होंने जरा-सी भी समझदारी, बुद्धिमत्ता दिखाई होती तो हमारा करतारपुर, जो हमारी सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है, हमसे दूर नहीं जाता." उन्होंने कहा, "कांग्रेस 70 वर्षो तक सत्ता में रही, लड़ाइयां लड़ी गईं, लड़ाइयां जीती भी गईं. बड़े-बड़े वादे भी किए गए. लेकिन वह लोगों के लिए गुरु नानक देवजी के अंतिम स्थान में मत्था टेकने का प्रबंध नहीं करा सके." उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि करतारपुर गलियारा बनाने का काम मेरे जिम्मे आया."

पाक के पीएम ने किया करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास, सिद्धू बोले- 'मेरे यार दिलदार इमरान का शुक्रिया'

तो राहुल ने क्यों किया सरदार पटेल का जिक्र? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू कैबिनेट में गृहमंत्री रहे सरदार पटेल का लगातार जिक्र करते रहे हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव में ही कई दफे कह चुके हैं कि अगर पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो किसानों की हालत ये नहीं होती. उनका आरोप है कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget