एक्सप्लोरर

बीजेपी को हिन्दी भाषी क्षेत्र की पार्टी बोलने वालों को कर्नाटक की जनता का झटका: मोदी

प्रधानमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कर्नाटक की विजय असामान्य है, अभूतपूर्व है. इसके लिये वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभार व्यक्त करते हैं. ’’

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को ‘‘असामान्य और अभूतवपूर्व’’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक की विकास यात्रा को ‘किसी को रौंदने’’ नहीं देगी. प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कर्नाटक की विजय असामान्य है, अभूतपूर्व है. इसके लिये वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभार व्यक्त करते हैं. ’’

उन्होंने कहा कि यह जीत इस मायने में महत्वपूर्ण है कि ऐसी छवि बना दी गई थी कि बीजेपी उत्तर भारत की पार्टी है, हिन्दी भाषी क्षेत्र की पार्टी है . अब न गुजरात हिन्दी भाषी है, न असम, न गोवा, न पूर्वोत्तर का ही कोई क्षेत्र हिन्दी भाषी है. लेकिन लोगों में यह धारणा बनाने का प्रयास किया गया, एक झूठ फैलाया गया.

मोदी ने कहा, ‘‘ इस प्रकार की विकृत सोच वाले लोगों को कर्नाटक की जनता ने झटका दिया है.’’

उन्होंने कहा कि बीजेपी हिन्दुस्तान के हर क्षेत्र के लोगों और उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रति समर्पित पार्टी है. एक श्रेष्ठ भारती की समर्पित पार्टी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिये भाजपा कहीं भी पीछे नहीं रहेगी .

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक चुनाव विधानसभा की स्थिति उभरी है. भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटे पीछे रही है. इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि सरकार के गठन के लिए उसने जेडीएस को समर्थन दिया और जेडीएस ने राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत साबित करने का मौका देने का आग्रह किया है. इससे पहले भाजपा ने भी राज्यपाल के समक्ष प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

बीजेपी 100 सीटें जीती

बीजेपी ने 100 सीटें जीती है और चार पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है और एक पर आगे चल रही है. जेडीएस ने 37 सीट जीत ली है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के इतने सालों तक जो दल केंद्र में सत्ता में रहा हो, इतने वर्षो तक देश को चलाया हो, जिसमें इतने दिग्गज नेता रहे हो. क्या कोई सोच सकता था कि चुनाव जीतने, तुच्छ स्वार्थ के लिये भारत के संविधान, संघीय ढांचे पर वह चोट पहुंचायेगी ? उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच तनाव पैदा करने का काम किया गया. चुनाव में जीत.. हार होती रहेगी लेकिन देश के मूलभूत अधिष्ठानों पर चोट चिंता का विषय है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का कई बार मलाल रहा कि उन्हें कुछ राज्यों की भाषा नहीं आती. उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाषा के भेद को समाप्त किया और प्रचार के दौरान 45..47 डिग्री धूप में उनकी बातें ध्यान से सुनी.

कर्नाटक चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रधानमंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति को सराहा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को सलाम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget