कर्नाटक: शहरी विकास मंत्री बयराती बसावराज को हुआ कोरोना, अस्पताल में हुए भर्ती
कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बयराती बसावराज कोरोना संक्रमित पाए गए है. अपने संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है.

बेंगलुरु: कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बयराती बसावराज ने सोमवार को बताया कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज मुझे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई. हालांकि, कोई स्वाथ्य समस्या नहीं है. चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं और इलाज चल रहा है.’’
बसावराज ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और शुभकामनांओं से वह जल्द ठीक हो जाएंगे.
उल्लेखनीय है कि बसावराज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में कोविड-19 के नए मरीज हैं. हाल में पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण, श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा, महिला एवं बाल विकास मंत्री शशिकला जोले भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.
पिछले महीने येदियुरप्पा, स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु, पर्यटन मंत्री सीटी रवि, कृषि मंत्री बीसी पाटिल, वन मंत्री आनंद सिंह को भी कोविड-19 होने की पुष्टि हुई थी.
यह भी पढ़ें.
महाराष्ट्र: मुश्किल हालातों से गुजर रही है नौ साल की उम्र में आतंकी कसाब की पहचान करने वाली देविका
कोरोना वायरसः मध्य प्रदेश में सामने आए संक्रमण के 2,483 नए मामले, 29 और की मौत























