एक्सप्लोरर

कर्नाटक में फ्री बस टिकट के लिए हिंदू शख्स ने पहना बुर्का, ऐसे फेल हुई ट्रिक

Shakti Scheme: कर्नाटक में शक्ति योजना के तहत महिलाएं बस में फ्री यात्रा कर सकती हैं. इस फ्री सेवा का लुत्फ उठाने के लिए एक हिंदू शख्स ने बुर्का पहन लिया लेकिन पकड़ा गया.

Karnataka Shakti Scheme: कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू शख्स ने बस के किराए से बचने के लिए बुर्का पहन लिया. शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स ने बुर्का पहन रखा है और उसके पास एक बैग भी है. शख्स का नाम वीरभद्रैया मठपति बताया जा रहा है जिसने कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना के तहत मुफ्त बस यात्रा के चलते टिकट से बचने के लिए बुर्का पहन लिया. 

दरअसल, यह पूरा मामला कर्नाटक के धारवाड़ जिले का है, जहां एक हिंदू शख्स बस स्टॉप पर बुर्का पहने हुए दिखाई दिया. जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम वीरभद्रैया मठपति है. लोगों को संदेह हुआ तो वो उसके पास जाकर पूछताछ करने लगे. शख्स अपना बचाव करने लगा और दावा करते हुए कहा, 'मैंने यह बुर्का इसलिए पहना है ताकि मैं भीख मांग सकूं...' हालांकि उसका जवाब लोगों को संतुष्ट नहीं कर सका. इतना ही नहीं शख्स के पास से एक महिला के आधार कार्ड की फॉटो कॉपी भी मिली.

क्या है शक्ति योजना?

शक्ति योजना के तहत, कर्नाटक में महिलाएं राज्य में सरकार द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. यह कांग्रेस पार्टी की पहली पांच चुनावी गारंटियों में से एक है जिसे पिछले महीने ही लागू किया गया है. इस मुफ्त यात्रा सेवा से रोजाना 41.8 लाख से अधिक महिला यात्रियों को लाभ मिल रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से राज्य के खजाने पर सालाना अनुमानित 4,051.56 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. 

शक्ति योजना केवल कर्नाटक की सामान्य राज्य-संचालित बस सेवाओं पर लागू होती है. मालूम हो कि ऐरावत, ऐरावत क्लब क्लास, ऐरावत गोल्ड क्लास, अंबारी, अंबारी ड्रीम क्लास, अंबारी उत्सव, फ्लाई बस, वायु वज्र, वज्र, नॉन-एसी स्लीपर, राजाहम्सा और ईवी पावर प्लस एसी बसों को योजना के तहत बाहर रखा गया है. 

यह भी पढ़ें:-

Maharashtra Politics Crisis: 'महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है बीजेपी', उद्धव ठाकरे बोले- पहले शिवसेना, अब एनसीपी, इसके बाद... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget