एक्सप्लोरर

कर्नाटक के स्कूल में छात्रों से साफ कराए टॉयलेट, बीजेपी विधायक ने बताया अमानवीय, जानें पुलिस ने क्या कहा

Karnataka News: कर्नाटक के एक आवासीय स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने पर पुलिस भी एक्शन में आई है.

Students Made To Clean Toilets: कर्नाटक के कोलार जिले में एक स्कूल के विद्यार्थियों से हाथ से शौचालय और मलमूत्र के गड्ढे साफ कराए जाने की घटना सामने आई है. घटना कुछ दिन पहले की है लेकिन रविवार (17 दिसंबर) को इसकी तस्वीरें वायरल हो गईं.  

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरारजी देसाई रेजिडेंशियल स्कूल में कक्षा सात से नौवीं तक के पांच से छह छात्रों को गड्ढा साफ करने के लिए नीचे उतारा गया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी स्कूल की एक और घटना में बच्चों को पीठ पर भारी बैग लादकर रातभर घुटनों के बल बैठने की सजा दी गई. सजा के दौरान एक लड़का कथित तौर पर बेहोश भी हो गया. यह घटना भी उस समय सामने आई जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दर्ज किया जाएगा मामला- पुलिस

मामले को देखते हुए कर्नाटक के समाज कल्याण विभाग की एक कमेटी ने स्कूल का दौरा किया और माना जा रहा है कि कोलार पुलिस इस बारे में शिकायत दर्ज करेगी. कोलार के पुलिस अधीक्षक नारायण एम ने कहा कि स्कूल में कोई स्थायी वार्डन नहीं था. उन्होंने कहा कि प्रभारी वार्डन और मुनियप्पा और दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किया जाएगा.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस यह भी जांच करेगी कि क्या स्कूल ने शौचालय की सफाई का काम किसी निजी एजेंसी को सौंपा था और क्या स्कूल की अन्य शाखाओं में भी ऐसा किया गया. मैनुअल स्कैवेंजर्स और रिहैबिलिटेशन एक्ट के अनुसार देश में मैनुअल स्कैवेंजिंग (हाथ से मैला ढोना) को प्रतिबंधित किया गया है.

यह अमानवीय, घृणित और निंदनीय है- बीजेपी विधायक

तस्वीरें वायरल होने पर बीजेपी विधायक बासनगौड़ा आर पाटिल ने घटना को अमानवीय करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''कोलार की इस घटना ने नागरिक समाज को झकझोर कर रख दिया है. यह अमानवीय, घृणित और निंदनीय है कि गुरुओं ने बच्चों को अच्छा ज्ञान देने के बजाय उन्हें इस तरह का खतरनाक काम सौंपा है और उनकी जान को जोखिम में डाला है.''

उन्होंने लिखा, ''यह मैनुअल स्कैवेंजर्स के रूप में रोजगार पर प्रतिबंध और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत एक दंडनीय अपराध है. इसके अलावा नाबालिगों का इस तरह के खतरनाक काम को करना भी कानूनी अपराध है. दोषियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज हो और सरकार को सख्त कार्रवाई करने दें.''

यह भी पढ़ें- एक महीने में सिर्फ दो बार मिलने आती थी पत्नी, पत‍ि ने कर दिया मुकदमा तो महिला पहुंची हाई कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget