एक्सप्लोरर

कर्नाटक में सियासी संकट, कांग्रेस नेताओं और विधायकों से मीटिंग करेंगे केसी वेणुगोपाल

वेणुगोपाल की यहां की यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि गठबंधन के नेता सरकार को बचाने के लिए कुमारस्वामी कैबिनेट के विस्तार या कैबिनेट में फेरबदल की योजना बना रहे हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को बचाए रखने के लिए कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल आज पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे. वेणुगोपाल मंगलवार को देर रात यहां पहुंचे थे. सूत्रों ने बताया कि वह मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, कांग्रेस विधायक दल के नेता और समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री पी परमेश्वर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव से मिलेंगे.

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद कांग्रेस महासचिव गठबंधन सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. फिर वह शाम को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लेंगे. कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर असंतोष के स्वर उठने लगे हैं. पार्टी के दो विधायकों ने रविवार को बेंगलुरु में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और अब बीजेपी में शामिल हो चुके एसएम कृष्णा से उनके आवास पर मुलाकात की थी. दक्षिणी राज्य में गठबंधन सरकार पर अपने गठन के बाद से ही गिरने का जोखिम रहा है.

वेणुगोपाल की यहां की यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि गठबंधन के नेता सरकार को बचाने के लिए कुमारस्वामी कैबिनेट के विस्तार या कैबिनेट में फेरबदल की योजना बना रहे हैं. सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा था कैबिनेट में तीन रिक्तियां हैं, जिन्हें भरने के लिए यह विस्तार होगा. वहीं सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबरें भी आई हैं कि असंतुष्ट विधायकों को मंत्री बनाने के लिए कुछ मंत्रियों से इस्तीफा देने को भी कहा जा सकता है.

कैबिनेट के 34 पदों में 22 कांग्रेस के हिस्से में हैं जबकि 12 जेडीएस के खाते में हैं. फिलहाल, जेडीएस के खाते से दो और कांग्रेस के हिस्से से एक पद खाली है. कर्नाटक की 224 सदस्य वाली विधानसभा में बीजेपी 105 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है जबकि सत्तारूढ गठबंधन के पास 117 सदस्य हैं जिनमें कांग्रेस के 78 और जेडीएस के 37 विधायक हैं. एक बसपा का और एक निर्दलीय विधायक है.

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget